बिहार चुनाव-पप्पू यादव लड़ेंगे कैंची के निशान पर चुनाव तो मांझी कड़ाही पर , जानिए कौन किस पर लड़ेगा चुनाव
- Advertisement -
पटना- बिहार विधानसभा चुनावों के करीब आते ही इलेक्शन कमीशन भी तेजी दिखा रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चुनाव आयोग में कई राजनीतिक दलों का चुनाव चिह्नों को बदल दिया है। चुनाव आयोग ने पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी को अब कैची चुनाव चिन्ह जारी किया है जबकि जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को कड़ाही का सिंबल दिया गया है। इससे पहले जन अधिकार पार्टी का चुनावी सिंबल हॉकी था और जीतन राम मांझी की पार्टी टेलीफोन के चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतर रही थी। अब इन दोनों दलों को अपने नए सिम्बल के साथ चुनाव में जाना होगा। इसके साथ ही इलेक्शन कमीशन ने और भी कई दलों को नए सिम्बल जारी किए हैं।
इन दोनों दलों के साथ-साथ इलेक्शन कमीशन ने 12 अन्य पार्टियों को भी नए सिंबल जारी किया है। राष्ट्रीय जन जन पार्टी को बेड का सिंबल अलॉट किया गया है। राजनीतिक पार्टी बनाने वाले भूमिहार ब्राहमण एकता मंच के आशुतोष कुमार की जन अधिकार पार्टी को अब मान्यता मिल गई है। जनतांत्रिक लोकहित पार्टी को टेलीविजन का सिम्बल जनता दल राष्ट्रवादी को डोली का सिंबल, आम जनता पार्टी राष्ट्रीय को चप्पल का चुनाव चिन्ह मिला है।
लोकतांत्रिक के जन स्वराज पार्टी को कैरम बोर्ड, भारतीय लोक नायक पार्टी को रोड रोलर, राष्ट्रीय जन विकास पार्टी को बेबी वॉकर, हिंदुस्तानी संपूर्ण आजाद पार्टी को बैलून, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया राष्ट्रीय को दूरबीन, मजदूर एकता पार्टी को हैंड कार्ड का सिंबल दिया गया है।
- Advertisement -
पप्पू यादव की जनअधिकार पार्टी का 2015 से चला आ रहा हाकी चुनाव चिन्ह अब आज की तारीख से खत्म हो गया। अब जाप पार्टी का नया चुनाव चिन्ह कैंची है। पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर कैंची के चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
लेटेस्ट खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और ट्वीटर अकाउंट को क्लिक करके फॉलो करें।
- Advertisement -