प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कांग्रेस ट्रेंड करा रही बेरोजगारी दिवस, जानिए लोगों ने क्या कहा ?
- Advertisement -
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस शुभ मौके पर उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों व सभी विपक्ष के नेताओं से भी शुभकामनाएं मिलीं। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। हालांकि कांग्रेस की ओर से ही प्रधानमंत्री के बर्थडे को ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। खुद राहुल गांधी ने इसी हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस की ओर से उठाए गए इस कदम पर कई लोगों को रास नही आया है।
कांग्रेस के सभी बड़े नेता कर रहे ट्वीट
कांग्रेस के सारे बड़े नेताओें द्वारा इस हैशटैग के साथ ट्वीट किया है। राहुल गांधी ने नौकरियों की उपलब्धता पर न्यूज पेपर की एक कटिंग शेयर करते हुए लिखा कि “यही कारण है कि देश का युवा आज #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस मनाने पर मजबूर है। रोजगार सम्मान है। सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसी हैशटैग के साथ ट्वीट किया, “युवाओं ने महाहुंकार भरी है। अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे।” कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा, ‘बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार’।
यही कारण है कि देश का युवा आज #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस मनाने पर मजबूर है।
रोज़गार सम्मान है।
सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?Massive unemployment has forced the youth to call today #NationalUnemploymentDay.
Employment is dignity.
For how long will the Govt deny it? pic.twitter.com/FC2mQAW3oJ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2020
- Advertisement -
युवा की मांगें
👉समय पर परीक्षा
👉तय समय में रिजल्ट
👉 बगैर कोर्ट गए joining
👉नौकरियां बढ़ें
👉संविदा कानून रद्द होयुवाओं ने महाहुंकार भरी है। अब भी सरकार आंख मूंदे बैठी रही और अपना रुख नहीं बदला तो युवा सरकार बदल देंगे#राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस#NationalUnemploymentDay
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 17, 2020
- Advertisement -
किसान की आय दुगनी होने बारे – पता नही
किसान की आय कब तक दुगनी होगी – पता नही
कोरोना से कृषक आय पर क्या असर – पता नही
कितने प्रवासी मज़दूर मरे – पता नही
ये हैं मोदी सरकार के संसद में जबाब।
इसीलिए तो-
देश कैसे चलाते हैं- इन्हें पता नही.
अबकी बार- बंदर के हाथ में उस्तरा सरकार pic.twitter.com/kMgcQn6J1b
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 17, 2020
यूजर्स बोले, यह मौका ठीक नही
भारतीय राजनीति में निजी हमलों को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता। सोशल मीडिया पर ऐसा कहने वाले भी कम नहीं। कई उपयोगकर्ता ने लिखा है कि कांग्रेस को कोई और दिन चुनना चाहिए था। किसी के जन्मदिन पर उसके लिए ऐसी बातें करना उचित नहीं है।
यही कारण है कि देश का युवा आज #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस मनाने पर मजबूर है।
रोज़गार सम्मान है।
सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?Massive unemployment has forced the youth to call today #NationalUnemploymentDay.
Employment is dignity.
For how long will the Govt deny it? pic.twitter.com/FC2mQAW3oJ— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2020
- Advertisement -