डिजिटल के सहारे इस बार नए अवतार में चुनाव लड़ेगी आरजेडी ,मनोज झा , संजय यादव व जगदानंद संभाल रहे चुनाव प्रचार के कमान
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टीयों ने जोर शोर से जीत की रणनीति बनाने में जुटी है। बिहार के मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल भी बदले हुए गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए पूरी तैयारी कर ली है। वहीं पार्टी तेजस्वी को सीएम फेस मान चुके है। जिस प्रकार 2019 लोकसभा के नतीजे राजद के लिए रहा उसे देखते हुए इस बार का चुनाव आरजेडी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। औऱ यही कारण है कि पार्टी अब बदलाव और नए अवतार में आ गई है।
पार्टी का मानना है कि जीत बनी बनाई ढांचे पर चलने से नही मिलती, यही कारण है कि आरजेडी पार्टी के अन्दर एक के बाद बदलाव पेश करने में लगे है। वहीं दूसरी ओर कोरोना संक्रमण के दौर में समस्या चुनाव प्रचार की है. इसके लिए वे तकनीक के सहारे अपने वोटरों को लुभाने की कोशिश में है।
मालूम हों कि 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव ने अपने क्रिकेटर पुत्र तरुण यादव को राजनीति में उतारकर राजद को नया चेहरा देने का प्रयास किया था। बीते पांच वर्षों के दौरान अनेकों उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए तरूण यादव अब तेजस्वी यादव बन चुके हैं। यह जानते हुए कि फिलहाल बिहार में लालू प्रसाद के बिना राजनीति की कल्पना नहीं की जा सकती है, तेजस्वी ने अपनी 23 साल पुरानी पार्टी में बदलाव की पहल कर दी है। अब पार्टी के अन्दर एक के बाद एक नए बदलाव देखे जा रहे है।
चुनाव प्रचार के लेकर संजय यादव के नेतृत्व में बनी टीम
आरजेडी चुनाव प्रचार को लेकर संजय यादव के नेतृत्व में अपनी आईटी टीम तैयार की है। आरजेडी की इस टीम ने नीतीश कुमार के 15 वर्षों के कार्यकाल में 10 ऐसे कोर सेक्टरों को चुना है, जहां उसके अनुसार सरकार को कामयाबी नहीं मिली है। फिर उन्हें लाल ‘टेन’ (10) से जोड़ा और बताया कि इन सभी क्षेत्रों में काम करने की जरूरत है।
- Advertisement -
- Advertisement -
तीन जगहों से रणनीति बना रही आरजेडी की टीम
आरजेडी की पहली टीम का काम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास से चलता है। इसकी पूरी जवाबदेही संजय यादव के हाथों है। दूसरी टीम आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में है। इसकी कमान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह खुद संभालते हैं।तीसरी टीम दिल्ली में है, जिसकी निगरानी मनोज झा करते हैं।
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
मुजफ्फरपुर तय करेगा उत्तर बिहार में एनडीए की किस्मत, इन 11 सीटों पर टिकी हैं सबकी नजरें
- Advertisement -