तेजस्वी ने दिया उपेंद्र कुशवाहा को झटका , रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने थामा लालटेन
- Advertisement -
पटना- बिहार चुनाव से पहले रालोसपा को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक बार फिर तेजस्वी ने उपेंद्र कुशवाहा को तगड़ा झटका दिया है। रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी आरजेडी मेंं शामिल हो गए हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह मौजूदगी में भूदेव चौधरी ने आरजेडी की सदस्यता ली। तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर भूदेव चौधरी को पार्टी में शामिल कराया। इससे पहले रालोसपा के युवा ईकाई के अध्यक्ष भी आरजेडी ज्वॉइन कर चुके हैं।
उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े कर छोड़ दिया था महागठबंधन
हाल में रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया था। उन्होंने राजद के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि वो नीतीश कुमार का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। इससे पहले राजद ने रालोसपा के युवा इकाई के अध्यक्ष को शामिल करा लिया था जिससे उपेंद्र कुशवाहा नाराज हो गए थे। अब तेजस्वी यादव ने प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को अपनी पार्टी में शामिल कराकर बड़ा झटका दिया है। भूदेव चौधरी 2019 के लोक सभा चुनाव में RLSP के जमुई से प्रत्याशी रह चुके हैं।वहां से उन्हें चिराग पासवान के हाथों करारी हार मुंह देखना पड़ा था उपेंद्र कुशवाहा ने भूदेव चौधरी को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कुशवाहा को बड़ा झटका देते हुए उन्होंने आरजेडी का दामन थाम लिया है।
अभी भी विकल्प तलाश रहे हैं उपेंद्र कुशवाहा
- Advertisement -
रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा अभी भी विकल्प तलाश रहे हैं, हाल में उन्होंने महागठबंधन को बाय बाय बोला है। फिलहाल उनके पास एनडीए में जाने का विकल्प है। लेकिन वहां से बीजेपी ने उन्हें केवल पांच सीटों का ऑफर दिया है। नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उनके प्रदेश अध्यक्ष का आरजेडी में शामिल हो जाना उपेंद्र कुशवाहा की स्थिति को ओक कमजोर कर गया है। फिलहाल आज ही गठित हुए तीसरे मोर्चे पीडीए में शामिल होने का विकल्प भी उनके पास है। पीडीए के घटक दल जाप रे अध्यक्ष पप्पू यादव में उन्हें पीडीए में शामिल होने का न्यौता भी दिया है।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -