महागठबंधन सीट शेयरिंग मामले में प्रियंका की एंट्री, कांग्रेस को 65 सीट देने को तैयार है आरजेडी
- Advertisement -
पटना – बिहार में पहले चरण की वोटिंग के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। लेकिन अब तक NDA और महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा हुआ है। महागठबंधन में शामिल दो प्रमुख दलों आरजेडी और कांग्रेस (Seat Sharing Formula RJD Congress) के बीच तालमेल की बेहद कमी नजर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस बिहार में 80 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन महागठबंधन के प्रमुख दल आरजेडी इस मांग को खारिज कर दिया है।, आरजेडी की कोशिश कांग्रेस को 60 सीटें देने की है। इसी कड़ी में दोनों पार्टियों में तनातनी कायम है। फिलहाल दोनों ही पार्टियों के आला नेताओं की बैठकों का दौर जारी है। इस बीच खबर ये भी आ रही है कि आरजेडी और कांग्रेस में सुलह को लेकर अब प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की एंट्री हो गई है। माना जा रहा कि सीट शेयरिंग मामले पर कांग्रेस महासचिव ने मोर्चा संभाला है।
समझौता के लिए कांग्रेस को 65 सीटें देने को तैयार आरजेडी!
बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने प्रियंका गांधी से बात की है, उन्होंने सीट शेयरिंग मामले को लेकर पार्टी की चुनावी तैयारियों की जानकारी प्रियंका गांधी को दी है। जानकारी यह भी है कि प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद आरजेडी के आव-भाव में भी बदलाव देखने को आया है। खबर यह भी है कि आरजेडी जहां पहले कांग्रेस को 60 से कम सीटे देने पर अड़ी थी अब करीब 65 सीटें देने को तैयार नजर आ रही है। दूसरी ओर कांग्रेस भी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की जिद को छोड़ने पर विचार कर रही है। ऐसे में माना जा रहा कि प्रियंका गांधी की रणनीतिक तैयारी की वजह से महागठबंधन में जल्द ही सुलह देखने को मिल सकती है।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
बिहार चुनाव- एक बाहुबली जिसके घर बैठकर बनती है आरजेडी और जेडीयू दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों की चुनाव रणनीति
- Advertisement -