हॉस्पीटल में भर्ती रामविलास पासवान की हालत गंभीर, चिराग पासवान अस्पताल के लिए रवाना
- Advertisement -
नई दिल्ली- दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ गई है। वो पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ने की बात से एलजेपी की महत्वपूर्ण बैठक टाल दी गई है। खबर के बाद चिराग पासवान अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। रामविलास पासवान की तबीयत बिगड़ने के बाद लोजपा संसदीय बोर्ड की बैठक को टाल दिया गया है।
- Advertisement -
टली संसदीय बोर्ड की बैठक
बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर सभी प्रमुख सियासी दल रणनीतिक तैयारी में जुटे हुए हैं। सभी को इंतजार इस बात का है कि आखिर एनडीए ओर से सीट शेयरिंग फॉर्म्यूला कब सामने आएगा। महागठबंधन ने अपनी सीटों की स्थिति साफ कर दी है। आरजेडी 144 सीटों पर तो कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिल हाल एनडीए में स्थिति साफ नहीं है। आज एलजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला होने वाला था। लेकिन रामबिलास पासवान की तबीयत खराब होने के चलते महत्वपू्र्ण बैठक टाल दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि एनडीए में एलजेपी बदले तेवर की वजह से ये तय माना जा रहा कि चिराग पासवान 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर सकते हैं।
- Advertisement -