महागठबंधन में सीट बटवारें के बाद आरजेडी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, जानिए, कौन कहां से लड़ रहा चुनाव
- Advertisement -
पटना – बिहार चुनाव की वोटिंग जैसे – जैसे करीब आता जा रहा है वैसे ही पार्टियों की रणनीति भी तेज होती जा रही है।महागठबंधन में सीट शेयरिंग के बाद अब सबकी नजर उम्मीदवारों की सूची पर है, हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उसके क्षेत्र का उम्मीदवार कौन – कौन है, इसी कड़ी में आरजेडी ने अपने कुछ भरोसेमंद उम्मीदवारों का टिकट फाइनल कर दिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल की ओर से यह उम्मीदवारों की पहली लिस्ट है। हालांकि, पूरी सूची की औपचारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पार्टी के कई नेताओं के टिकट कट गए हैं। जबकी, बड़े नेताओं को कहीं न कहीं से एडजस्ट कर लिया गया है। खबर यह आ रही है कि नवादा से दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया गया है।
प्राप्त सूचना अनुसार राजद ने रोहतास के नोखा से अनीता देवी, जमुई से विजय प्रकाश,बोधगया से सर्वजीत कुमार, भोजपुर के जगदीशपुर से रामविशुन लोहिया, रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर कुमार सिंह, झाझा से राजेंद्र यादव, मखदुमपुर से सूबेदार दास, भोजपुर के शाहपुर से राहुल तिवारी, जहानाबाद से सुदय यादव,बेलहर से रामदेव यादव, चकाई से सावित्री देवी, नवीनगर से डब्लू सिंह एवं बेला से सुरेंद्र यादव काे प्रत्याशी बनाया गया है। नवादा से राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को टिकट दिया गया है।
इसके साथ ही ओबरा विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह के बेटे चुनाव मैदान में सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव की बेटी दिव्या प्रकाश को मुंगेर की तारापुर सीट से आरजेडी का टिकट मिल सकता है। पूर्व मंत्री विजय प्रकाश जमुई सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। मधुबनी से समीर कुमार महासेठ एवं गोह से भीम सिंह प्रत्याशी हो सकते हैं।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी खबर के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
जेडीयू-आरजेडी ने प्रत्याशियों को सिम्बल देना किया शुरू, शिवानन्द तिवारी के बेटे को फिर मिला मौका
- Advertisement -