केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नहीं रहे, 74 साल की उम्र में दिल्ली में निधन
- Advertisement -
नई दिल्ली- केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान का गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 74 साल के थे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
Miss you Papa… pic.twitter.com/Qc9wF6Jl6Z— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 8, 2020
- Advertisement -
रामविलास पासवान पिछले कई दिनों से हॉस्पीटल में भर्ती थे। हाल में उनके हर्ट की सर्जरी भी हुई थी उनकी सर्जरी की जानकारी उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मीडिया को दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चिराग पासवान को फोन करके लगातार उनकी सेहत के बारे में जानकारी ले रहे थे।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने लिखा है “हमारे दिल के बेहद करीब, मित्र सरीखे बड़े भाई, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं। वो जीवन भर शोषित, वंचित समाज की आवाज बुलंद करते रहे। उनका जाना बिहार के साथ साथ पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है”
- Advertisement -
हमारे दिल के बेहद करीब, मित्र सरीखे बड़े भाई, लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक, केंद्रीय मंत्री श्री रामविलास पासवान जी के निधन की खबर से अत्यंत आहत महसूस कर रहा हूं।
वो जीवन भर शोषित, वंचित समाज की आवाज बुलंद करते रहे। उनका जाना बिहार के साथ साथ पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है pic.twitter.com/rCsuIhk9fM— Syed Shahnawaz Hussain (@ShahnawazBJP) October 8, 2020
- Advertisement -