‘बिहार में का बा’ का मुकाबला ‘बिहार में ई बा’ से करेगी बीजेपी
- Advertisement -
पटना- बिहार विधानसभा चुनावों में जल्द गानों की बहार सुनने को मिलेगी। बीजेपी बिहार चुनावों के मद्देनजर सुर लय ताल से भी प्रच्रार करेगी।भारतीय जनता पार्टी की डिजिटल विंग बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही गानों का एक कलेक्शन जारी करने वाली है। इन गानों के जरिए पार्टी ‘बिहार में का बा (बिहार में क्या है)’ प्रश्न का जवाब ‘बिहार में ई बा (बिहार में यह है)’ से देगी। इन गानों में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार के उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा।
बीजेपी आसान धुनों के साथ बिहार की जनता का मन लुभाएगी। इन गानों में बिहार के अस्पताल , सड़क ,बिजली , और फ्लाई ओवरों और पुलों का ज्रिक होगा।28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण के मतदान से पहले इन गानों को रिलीज कर दिया जाएगा।
सितंबर के महीने में बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी और निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ‘बंबई में का बा (मुंबई में क्या है?)’ टाइटल से एक भोजपुरी रैप सॉन्ग लॉन्च किया था। इस गाने में प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों को दिखाया गया था। साथ इसमें प्रवासी भारतीयों की परेशानी का ज्रिक किया गया है। इस गाने को राज्य के खराब इंफ्रास्ट्रक्चर, तमाम अन्य सुविधायों की कमी और आजीविका के लिए न के बराबर अवसरों पर एक टिप्पणी की तरह देखा गया।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
लेटेस्ट खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और ट्वीटर अकाउंट को क्लिक करके फॉलो करें।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
आरजेडी ने तीसरे चरण के उम्मीदवारों को जारी किया सिंबल , जानें किस क्षेत्र में कौन से कैंडिडेट
- Advertisement -