बिहार विधानसभा चुनाव- बीजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 9 बागियो को पार्टी से निकाला
- Advertisement -
पटना- बिहार चुनाव के मद्देनजर दलबदल का खेल लगातार चल रहा है। लेकिन बीजेपी अपने बागी नेताओं पर सख्त रुख अपना रही है। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत नौ बागियों को कड़ी कार्रवाई की है। बागियों की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी गई है। जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है ज्यादातर लोजपा के टिकट पर चुनावों में ताल ठोक रहे हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय मंत्री रहे रामेश्वर चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. ऊषा विद्यार्थी, विधायक रवींद्र यादव, इंदु कश्यप, श्वेता सिंह, अनिल कुमार, मृणाल शेखर और अजय प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की है।
अधिकतर बागी लड़ रहे लोजपा के टिकट पर चुनाव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सम्बंधित रह चुके राजेंद्र सिंह रोहतास जिला में दिनारा से लोजपा के प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला में जदयू के मंत्री जय कुमार सिंह हैं।दोनों पहले भी एक दूसरे के विरोध में चुनाव लड़ चुके है तब राजेंद्र सिंह भाजपा के प्रत्याशी थे। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके, रामेश्वर चौरसिया नोखा से विधायक भी रह चुके हैं। वे सासाराम में लोजपा के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे हैं। ऊषा विद्यार्थी और रवींद्र यादव क्रमश: पालीगंज और झाझा में भी लोजपा के उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य इंदु कश्यप जहानाबाद के मैदान में बतौर लोजपा उम्मीदवार किस्मत आजमा रहीं। मृणाल शेखर बांका जिला में अमरपुर से लोजपा के टिकट पर ताल ठोक रहे। अजय प्रताप जमुई से और अनिल कुमार पटना जिला में बिक्रम से निर्दलीय उम्मीदवार हैं।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
लेटेस्ट खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और ट्वीटर अकाउंट को क्लिक करके फॉलो करें।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
स्टार प्रचारकों की सूची में नाम न होने से नाराज राजीव प्रताप रूडी
- Advertisement -