स्टार प्रचारकों की सूची में नाम न होने से नाराज राजीव प्रताप रूडी
- Advertisement -
नई दिल्ली- भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन बिहार के दो कद्दावर नेता राजीव प्रताप रूड़ी और शाहनवाज हुसैन का नाम इस सूची से गायब है। दोनों बिहार भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते रहे हैं। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों को भाजपा के नेतृत्व ने साइडलाइन कर दिया है। वहीं स्टार प्रचारकों की सूची में नाम न होने से राजीव प्रताप रूडी नाराज बताए जा रहे हैं।शाहनवाज हुसैन पिछले कई सालों से संगठन के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, राजीव प्रताप रूडी लगातार चुनाव जीतने के बाद भी इस बार केंद्र में मंत्री नहीं बन पाए और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
सूची नाम होने से छलका रूडी का दर्द
राजीव प्रताप रूडी फिलहाल बिहार के सारण लोकसभा सीट से सांसद हैं और केंद्र में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं। वो केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं। 25 वर्ष की उम्र में विधायक बने। इसके बाद भी भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारकों की सूची से दरकिनार किया हुआ है। पार्टी ने उन्हें पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है। स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं होने पर रूडी का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, ‘इस सूची में शामिल नहीं किया जाना, मेरे लिए दुख की बात है। पार्टी में मुझे विधायक के स्तर का भी नहीं समझा गया है।’
शाहनवाज बोले पार्टी जो भी काम देगी मंजूर है
- Advertisement -
स्टार प्रचारकों की सूची में नाम नहीं शामिल होने पर शाहनवाज ने कहा, ‘भाजपा ने इस पर फैसला लिया है, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता हूं। पार्टी द्वारा सौंपे गए काम को करना ही मेरा फर्ज है। मुझे सूची में शामिल नहीं करना पार्टी का फैसला है, मैं इसपर कोई जवाब नहीं दे सकता हूं।’ वैसे शाहनवाज खुद को अटल बिहारी वाजपेई सरकार में शामिल नवरत्न के तौर पर गिनाते रहे हैं। वैसे इन दोनों नेताओं का स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं होना इस बात की तरफ साफ संकेत करता है कि दोनों नेताओं को पार्टी ने किनारे लगा दिया है। या फिर अब इनकी अहमियत नहीं रह गई है।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
लेटेस्ट खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और ट्वीटर अकाउंट को क्लिक करके फॉलो करें।
इसे भी पढ़े –
बिहार विधानसभा चुनाव- बीजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 9 बागियो को पार्टी से निकाला
- Advertisement -