लव जिहाद की शिकार महिला ने लखनऊ विधानभवन के सामने खुद को लगाई आग , हालत गम्भीर
- Advertisement -
लखनऊ- लखनऊ विधानसभा के सामने अमेठी की एक महिला के द्वारा आत्मदाह का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था। आज दूसरी महिला ने खुद को विधान भवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। उसे गम्भीर हालत में हॉस्पीटल में भर्ती किया गया है। महिला की स्थिति नाजुक है और वह नब्बे प्रतिशत तक झुलस चुकी है।
क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ की रहने वाली अंजली तिवारी ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम आयशा रखा था। इसका पति आशिक सउदी अरब में नौकरी करता है। अंजली तिवारी ने वैवाहिक संबंध खराब होने और दहेज उत्पीड़न के चलते आग लगाकर जान देने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ की रहने वाली अंजली तिवारी ने दो वर्ष पहले घुघली थानाक्षेत्र के पचरूखिया से अखिलेश तिवारी ने शादी की थी। इस दौरान दोनों में कलह होने लगा जिसके के बाद वह अंजलि अपने पति से अलग रहने लगी। अंजली ने खुद के जीवनयापन महराजगंज में ही राजघराना साड़ी सेंटर पर कार्य शुरू कर दिया। इसी कार्य के दौरान ही वीरबहादुर नगर निवासी लड़के आशिक से संबंध हो गया। इसके बाद अंजलि ने धर्म परिवर्तन करके आशिक से निकाह कर लिया। निकाह के कुछ दिन बाद उसका पति सऊदी अरब काम करने के लिए चला गया।अंजली ने अपना नाम आयशा कर लिया। लड़के के जाने के बाद अंजली (आयशा) उसके घर में रहने की जिद करने लगी। यहां तक कि बीते चार अक्टूबर को वह अपने पति के घर के सामने धरने पर बैठ गई। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा था। लेकिन पुलिस भी मामले का कोई हल नहीं निकाल पाई थी। आज पीड़िता ने लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह कर लिया। फिलहाल अंजलि की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
लेटेस्ट खबर पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक और ट्वीटर अकाउंट को क्लिक करके फॉलो करें।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
बिहार चुनाव -प्रचार प्रसार के लिए नेताजी उड़ने लगे आसमान में, 1 घंटे का किराया 1-3 लाख , बीजेपी ने लिए 6 हेलिकॉप्टर
- Advertisement -