सुशील मोदी का राजद पर बड़ा चुनावी हमला – RJD बलात्कारियों की पार्टी है।
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा को लेकर चुनावी जनसभा की शुरूआत हो चुकी है। राजनीतिक दलों ने एक दूसरे पर तीखे हमले भी करना शुरू कर दिए है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता पर करारा हमला बोला है। सुशील मोदी ने लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को बलात्कारियों की पार्टी करार दिया है।
दरअसल सुशील मोदी क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने सरकार के कामकाज को गिनाते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा है। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्हें पत्रकारों के सवाल का भी सामना करना पड़ा। उनसे पुछा गया कि बक्सर में हुए बलात्कार की घटना पर क्या कहते है, तो उन्होंन कहा – दोषी किसी भी हाल में बचकर नही जाएंगे, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल बताएं कि नवादा में उसने किसको टिकट दिया है। राजबल्लभ यादव जो रेप का सजायाफ्ता है उनकी पत्नी को आरजेडी ने टिकट दिया है, इसके साथ ही अरूण यादव जो नाबालिग से रेप कर फरार है उसको टिकट देने का काम किया है, तो राष्ट्रीय जनता दल तो बलात्कारियों की पार्टी है। औऱ चिन्ता मत कीजिए अपराधी बचकर नही जाएंगे,
अगला सवाल जब उप मुख्यमंत्री से पुछा गया कि ” 36 घंटे बीत गए अपराधी अभी भी गिरफ्त से बाहर है, तो उन्होंने इस सवाल पर पूरी तरह चुप्पी साध लिया है।
- Advertisement -
आपको बता दें कि सूबे में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड इसी बीजेपी – जेडीयू के राज में घटित हुआ है। जहां नाबालिग लड़कियों का बड़े पैमाने पर शोषण किया जाता था। कई लड़कियों के हत्या तक कर दी गई थी। इस पूरे कांड के तार सरकार में मंत्री मंजू वर्मा के पति तक जुड़ी थी। इसका मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर जेल की सलाखों में है, लेकिन सरकार इस कांड की चर्चा करने से बचते है।
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
जानिए कितने अमीर हैं हसनपुर से चुनाव लड़ रहे लालू के बेटे तेजप्रताप
- Advertisement -