बिहार चुनाव – मोकामा में राम औऱ रावण के बीच की लड़ाई – JDU सांसद ललन सिंह/ आरजेडी ने किया पलटवार
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों की चर्चा खुब हो रही है। चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का जोर पकड़ने के साथ ही राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर निजी आरोप-प्रत्यारोप शुरू कर चुके हैं। इसी कड़ी में मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू के सांसद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास नेता ललन सिंह मोकामा विधानसभा क्षेत्र में प्रचार को निकले थे। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस सीट से आरजेडी प्रत्याशी अनंत सिंह पर गंभीर आरोप लगाए।
जदयू के दिग्गज नेता ललन सिंह ने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर तीखा हमला करते हुए कहा कि मोकामा विधानसभा सीट पर राम बनाम रावण की लड़ाई है। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अनंत सिंह रावण के प्रतीक हैं तो जेडीयू के उम्मीदवार राजीव लोचन सिंह, श्रीराम के प्रतीक हैं। जब भी श्री राम और रावण का मुकाबला होता है तो किसकी जीत होती है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है।
मालूम हो कि अनंत सिंह पांच -छह साल तक जेडीयू के टिकट पर ही दो बार विधायक बने थे ,जब ललन सिंह से यह सवाल पूछा गया तो इसपर उन्होंने कहा कि वह रावण हैं इसलिए उन्हें पार्टी से अलग किया गया है। अब वह सही पार्टी यानी रावण की पार्टी आरजेडी में चले गए हैं। इस पर ना केवल अनंत सिंह का बल्कि उनकी पार्टी आरजेडी का भी सर्वनाश होगा।
आरजेडी ने किया पलटवार
- Advertisement -
जनता दल यूनाइटेट के सांसद ललन सिंह के बयान पर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जबतक अनंत सिंह जेडीयू में थे तब तक वह राम थे, जैसे ही आरजेडी में आए तो इन लोगों ने उन्हें रावण बता दिया। जिनके घर खुद शीशे के हैं उन्हें किसी दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए। जनता तय करेगी कौन राम है और कौन रावण।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
क्यों हसनपुर से चुनावी रण में उतरें हैं तेजप्रताप , जान लिजिए
- Advertisement -