सुशील मोदी का तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप – शपथ पत्र में तेजस्वी ने दिया गलत जानकारी, लालू की तरह जेल जाएंगे नेता प्रतिपक्ष
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां चरम पर है। राजनीतिक दलों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है। इस बीच उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता एवं महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है। सुशील मोदी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन करते समय तथ्यों को छिपाया है और गलत जानकारी दी है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रघुनाथ झा और कांति सिंह से उपहार में मिले संपत्ति को वे खरीदा हुआ बता रहें है। सीबीआई ,ईडी, व आयकर विभाग को इस मामले में सवतः संज्ञान लेना चाहिए वैसे इस मामले को लेकर हम चुनाव आयोग भी जाएंगे
उप मुख्यमंत्री गुरुवार को पटना के एक होटल में मीडिया से बातचीत को दौरान कहा कि तेजस्वी ने अपने शपथ पत्र में चार करोड़ 10 लाख का कर्ज एक भारतीय कंपनी को देने की बात कही है। वर्ष 2015 में एक करोड़ सात लाख का कर्ज देने की बात कही थी। क्या, वही कर्ज बढ़कर चार करोड़ से अधिक हो गया या नया कर्ज है, इसका उल्लेख नहीं है। तेजस्वी आईआरसीटीसी घोटाले में चार्जशीटेड हैं। लॉकडाउन के कारण अभी ट्रायल शुरू नहीं हुआ है। अभी बेल पर हैं। इसमें उनका जेल जाना तय है।
सुशील मोदी ने दावा किया कि जिस तरह आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के जीवन का बड़ा हिस्सा जेल में बीता है, तेजस्वी को भी लंबे समय तक जेल में रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि डेढ़ लाख आमदनी बताने वाले तेजस्वी ने चार करोड़ से अधिक का कर्ज कैसे दिया। पुश्तैनी संपत्ति भी नहीं थी। न शिक्षा, न नौकरी, न ही कोई व्यवसाय तो पैसा कहां से आया। आखिर ऐसी क्या योग्यता थी कि तेजस्वी 52 तो तेजप्रताप 28 से अधिक संपत्ति के मालिक बन गए।
- Advertisement -
पत्रकारों से बातचीत के दौरान सृजन घोटालें पर भी उप मुख्यमंत्री से सवाल किया गया, उप मुख्यमंत्री से पुछा गया कि तीन साल के बाद भी सृजन घोटाला मामले में कोई सुनवाई क्यों नही हुआ क्या कारण है? इसके जवाब में सुशील मोदी ने कहा कि अगर किसी को जांच की प्रगति से परेशानी है तो वह कोर्ट जाए। कहा कि इस बार भ्रष्टाचार बनाम नरेन्द्र मोदी व नीतीश कुमार का विकास भी चुनावी मुद्दा होगा। प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल के अलावा एसडी संजय, राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट मौजूद थे।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
महागठबंधन ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान , यहां देंखे जारी लिस्ट
- Advertisement -