अमित शाह ने किया खुलासा- बिहार चुनाव में NDA से आखिर क्यों अलग हुए चिराग, जानिए कारण
- Advertisement -
पटना – केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोक जनशक्ति पार्टी के एनडीए से अलग होने के कारणों का खुलासा किया है। अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में लोजपा को बनाए रखने के लिए सीट ऑफर की गई थी। चिराग पासवान के साथ कई बार बातचीत हुई पर वे कुछ और ही चाहते थे। यह एक समझौता था जो नहीं हो सका। इसका हमें दुख है। लेकिन फिलहाल राजग में जदयू, भाजपा, वीआईपी और हम का मजबूत गठबंधन है। मजबूत सामाजिक समीकरण के साथ हम चुनावी मैदान में हैं और दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
शनिवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में गृह मंत्री ने लोजपा को ऑफर की गई सीटों का खुलासा करने से परहेज करते हुए कहा कि चुनाव के बाद लोजपा को गठबंधन में शामिल किया जाएगा या नहीं यह चुनाव के बाद देखा जाएगा। फिलहाल वे हमारे खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। भाजपा के कार्यकर्ता एनडीए को जिताने का काम करेंगे। दमखम के साथ चुनावी मैदान में हम डटे हैं। भाजपा के अकेले चुनाव लड़ने के सवाल पर गृह मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे पुराने साथी हैं। गठबंधन का एक धर्म होता है जिसे हम निभा रहे हैं। केवल विस्तार के लिए अकेले चुनाव लड़ना ठीक नहीं। ऊपर मोदीजी और नीचे नीतीश जी, डबल इंजन वाली सरकार बिहार को विकसित राज्य बनाएगी।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
मुकेश सहनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज , जानिए क्या है मामला
- Advertisement -