लालू की रैली में भी नही दिखा ऐसा युवा जोश, तेजस्वी की रैली देखकर हो जाएंगे हैरान, NDA में हलचल
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव प्रति दिन सात से आठ जनसभाओं को संबोधित कर रहें है। इस दौरान उन्हें हर वर्ग के लोगों का भरपुर जन समर्थन मिल रहा है। रैली में ज्यादातर नौजवानों की भीड़ देखने को मिल रही है, मतलब साफ है कि तेजस्वी द्वारा किए गए 10 लाख नौकरी के वायदे को युवा समर्थन मिल रहा है। जनसभा में आए नौजवानों की भीड़ देखकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ऐसा युवा जोश लालू प्रसाद यादव की रैली में भी नही देखने को मिली
ये भीड़ कहाँ से आ रही है? तेजस्वी को तो खत्म बताया जा रहा था. @RJDforIndia pic.twitter.com/0FLh8hR9QK
— Ranvijay Singh रणविजय सिंह (@ranvijaylive) October 20, 2020
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव की निगरानी में रैली का आयोजन कराया जा रहा है। इसके साथ ही मनोज झा, जगदानंद सिंह जैसे तमाम दिग्गज नेताओं द्वारा हर मोर्चे पर पार्टी को बल दिया जा रहा है।
- Advertisement -
संजय यादव ने रैली का एक वीडियो भी ट्वीट किया है और लिखा है- बिहार के बेहतर भविष्य के लिए कड़ी मेहनत और आशाएं।
- Advertisement -
Hard work and Hopes for better future of Bihar.@yadavtejashwi has arrived to stay here for long. pic.twitter.com/Zk4YHwpP2f
— Sanjay Yadav (@sanjuydv) October 19, 2020
दूसरी ओर मुंगेर शहर से कुछ ही दूरी पर बीजेपी और जेडीयू की रैली का आयोजन किया गया था। आयोजित इस रैली में बीजेपी और जेडीयू के कद्दावर नेता मौजूद थे। लेकिन रैली से रंगत नदारद थी। रैलियों में उम्मीद के मुताबिक लोग नहीं थे। यूवा गायब, बच्चे-बुजुर्ग मिलाकर 1 हजार लोगों की भीड़ भी मैदान में उपस्थित नहीं थी। पीछे रखीं कुर्सियां खाली पड़ी थीं। वहीं ज्यादातर कुर्सियों को खोलने की जरूरत भी नही पड़ी थी। अगर आप सोच रहें है कि कोरोना के कारण लोगों की मौजूदगी नही थी तो वहां मौजूद छोटे-छोटे बच्चें और बुजुर्गों को देखकर यह लग रहा था कि कोरोना कोई वजह नहीं है।

बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे लोजपा सांसद प्रिंस राज, दिया ब्रह्मभोज का निमंत्रण
- Advertisement -