आज शाम 6 बजे पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित
- Advertisement -
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम का यह संबोधन आज शाम 6 बजे होने जा रहा है। इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट कर दी है, और लोगों से इस संबोधन में जुड़ने के लिए कहा। कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर प्रधानमंत्री कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं। वह अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी कोरोना को लेकर देशवासियों को सतर्क रहने की सलाह देते रहे हैं। फिलहाल साफ नहीं है कि प्रधानमंत्री आज के संबोधन में क्या कहने वाले हैं।
आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।
Will be sharing a message with my fellow citizens at 6 PM this evening.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2020
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे लोजपा सांसद प्रिंस राज, दिया ब्रह्मभोज का निमंत्रण
- Advertisement -