चिराग पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट किया जारी, पढ़े बिहार के लिए क्या क्या किए वायदे
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का मेनिफेस्टो लोक जनशक्ति पार्टी ने जारी कर दिया है। चिराग पासवान के निशाने पर नीतीश कुमार रहे, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के पास अपनी सरकार की कोई उपलब्धि नहीं है। केंद्र सरकार की सारी योजनाओं को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। इसके अलावा चिराग ने विजन डॉक्यूमेंट के जरिए कई बड़े वादे किए।
चिराग पासवान के विजन डॉक्यूमेंट ये है बड़ी बातें..
• सरकार बनने पर अलग से प्रवासी मजदूर मंत्रालय, ताकि दूसरे राज्यों में रहने वाले मजदूरों से संपर्क रखा जा सके।
• राज्य में बड़े स्तर पर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा, ताकि बिहारी युवा बाहर पढ़ने ना जाए।
• बिहार में अभी स्वास्थ्य की सही सुविधा नहीं है। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है, जबकि नौकरियां खाली पड़ी हैं।
• नदियों को जोड़ने की योजना पर तेजी से काम होना चाहिए, ताकि बाढ़ और सूखे की समस्या दूर हो सके।
• बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलने के हक में।
• बिहार में इन्वेस्टर्स समिट के जरिए निवेश पर फोकस, लैंड रिफॉर्म पर जोर दिया जाएगा।
• धार्मिक टूरिज्म को बढ़ावा, सीतामढ़ी को अयोध्या के साथ जोड़ा जाए।
- Advertisement -
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
बिहार से Chief Ministerial डिबेट की परंपरा शुरू होनी चाहिए- तेजस्वी यादव
- Advertisement -