बंगाल का चुनावी रण हो रहा है तैयार, 78 हजार बूथों पर होगा पीएम मोदी के पूजोर शुभेच्क्षा कार्यक्रम का प्रसारण
- Advertisement -
नई दिल्ली- बंगाल चुनाव की आहट सुनाई देने लगी है। बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जहां दुर्गा पंंडाल जाकर अपनी चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी हैं। तो वहींं बीजेपी भी तृणमूल कांग्रेस से पीछे नहीं रहना चाहती है। इसलिए बीजेपी भी बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाने में जुट गई है। आज महाषष्ठी के अवसर पर पीएम मोदी बंगाल के लोगों को डिजिटल संबोधन के जरिए विशेष शुभकामना संदेश देंगे, जो इस साल के दुर्गा पूजा के लिए माहौल तैयार करेगा। 12 बजे पीएम मोदी पुजोर शुभेच्क्षा कार्यक्रम के माध्यम से 78 हजार बूथों पर लोगों को सम्बोधित करेंगे।
महाषष्ठी से ही बंगाल में 5 दिनों का दुर्गा पूजा उत्सव प्रारंभ होता है।आज दोपहर 12 बजे से पीएम ‘पूजोर शुभेच्छा’ (पूजा की शुभकामनाएं) कार्यक्रम के तहत संदेश देंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की ओर से कोलकाता के साल्टलेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में पहली बार आयोजित की जा रही दुर्गा पूजा का सर्वप्रथम डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू होगा जिसका राज्य के 10 अन्य पूजा पंडालों में भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के लिए प्रदेश भाजपा ने भी राज्य की सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक तैयारियां की हैं। प्रदेश भाजपा का कहना है कि राज्य के 78,000 मतदान केंद्रों में प्रत्येक केंद्र पर 25 से अधिक कार्यकर्ता या समर्थक उचित दूरी का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे और सुनेंगे। पार्टी ने इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की है।
अगले साल होंगे बंगाल में विधानसभा चुनाव
- Advertisement -
बंगाल में आगामी 2021 में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसके चलते भाजपा कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ राज्य में भाजपा एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। भाजपा के नेताओं को भरोसा है कि वह आगामी विधानसभा चुनावों में बंगाल की जनता भाजपा का समर्थन करेगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 10 सालों के शासन का अंत करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी जबकि तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटों पर विजय हासिल हुई थी।
बिहार चुनाव से जुड़े हर बड़ी अपडेट के लिए Thejantarmantar.com को सब्सक्राइब करें
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
हसनपुर विधानसभा सीट – जो अपनी बीवी को नही संभाल पाया वो हसनपुर को क्या संभालेगा, छपरिया यादव ठगने आया है
- Advertisement -