तेजस्वी ने पुछा – मुंगेर में पुलिस को जनरल डायर बनने की इजाजत किसने दी
- Advertisement -
पटना – बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुंगेर की घटना का मुद्दा उठाया है और सरकार पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे। तेजस्वी ने पूछा कि उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस मामले में ट्वीट के अलावे क्या किया है।
मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की इजाजत किसने दी?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से पूछना चाहते हैं कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की इजाजत किसने दी?
- Advertisement -
तेजस्वी यादव ने कहा कि मुंगेर में युवाओं को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा है, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गई है। मुंगेर का वीडियो भयावह है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार को ये बताना चाहिए कि पुलिस को क्रूरतापूर्वक लाठियां चलाने की आज्ञा किसने दी। गोली चलाने की अनुमति किसने दी? तेजस्वी यादव ने इस मामले की जांच हाई कोर्ट की निगरानी में रिटायर्ड जज से कराने की मांग की है।
तेजस्वी नेता ने मुंगेर की डीएम और एसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है, तेजस्वी ने कहा कि लिपि सिंह एक जेडीयू नेता की बेटी हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार पुलिस को कहीं न कहीं से जनरल डायर बनने का आदेश जरूर गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के क्षेत्र में मिले तीन IED बम,गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश
- Advertisement -