अमेठी में दिल दहला देने वाली वारदात – दलित प्रधान के पति को जिंदा जलाया, स्मृति ईरानी के दखल के बाद एक हिरासत में
- Advertisement -
अमेठी – उत्तर प्रदेश में आए दिन होने वाली सनसनी घटनाओं के बीच एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अमेठी में गुरुवार रात दलित प्रधान के पति को अपहरण करके जिंदा जला दिया गया। रात को वो अधजली हालत में मिले। बताया जा रहा है कि लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है।
अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा। इसके ठीक बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव के 5 लोगों पर परिवार ने लगाया आरोप
पुलिस ने जानकारी दी कि घटना मुंशीगंज के बंदोइया गांव की है। यहां ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन (40) गुरुवार सुबह घर से निकले थे। परिवार का आरोप है कि गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष ने उन्हें अगवा कर लिया।
- Advertisement -
अर्जुन काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे सुरेंद्र ने पुलिस में इसकी सूचना दी। रात करीब साढ़े दस बजे अर्जुन ग्रामीण कृष्ण कुमार के अहाते में अधजली हालत में मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह उन्हें वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
- Advertisement -
मृतक का ऑडियो आया सामने
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वो उन्हीं लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन पर उनके परिवार ने आरोप लगाया है। सांसद स्मृति ईरानी ने इस पूरे केस की जानकारी ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
इसे भी पढ़े –
गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में दुष्कर्म – वेंटिलेटर पर भर्ती युवती से रेप ,आरोपी जान से मारने की बात कर रहें थे
- Advertisement -