नित्यानंद राय बोले- कांग्रेस-RJD को विश्वास न हो तो पाकिस्तान जाकर दुश्मन सैनिकों की कब्र गिन लें
- Advertisement -
पटना – बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद नेताओं का दौरा दूसरे चरण में होने वाले क्षेत्रों में हो गया है। बीते दिनों मधुबनी के अंधराठारी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जनसभा को संबोधित किया। केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि यह महाकवि विद्यापति की भूमि है, मैं भाग्यशाली हूं, जो मुझे प्रणाम करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पीएम मोदी के रूप में देश को मसीहा मिला है।
- Advertisement -
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि देश के गरीब इंतजार कर रहे थे, इस बात का कि एक मसीहा आएं और पीएम मोदी के रूप में उन्हें मसीहा मिल गया है। आगे कहा कि 2022 तक सभी के पास पक्का मकान होगा, इस दिशा में काम तेजी से चल रहा है। आयुष्मान योजना के माध्यम से हर गरीब को बेहतर इलाज की सुविधा दी गई है। पीएम मोदी के पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। उनकी मां घरों में सफाई का काम करती थीं। कई बार उन्हें भूखे पेट स्कूल जाना पड़ता था।
गरीब परिवार से आये पीएम मोदी गरीबों के हर दुख दर्द को समझते हैं। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिये, यदि कांग्रेस और आरजेडी को विश्वास न हो तो पाकिस्तान में जाकर दुश्मन सैनिकों की कब्र की गिनती कर लें। कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई, अब कश्मीर की वादियों में कोई भी अपना मकान बना सकता है।
इसे भी पढ़े –
सीएम नीतीश ने चला आरक्षण का दांव कहा – लोगों की आबादी के हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए
- Advertisement -