खगड़िया में नीतीश कुमार बोले – 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा पूरी तरह से बोगस और गुमराह करने वाला – पढ़े पूरी खबर
- Advertisement -
खगड़िया – खगड़िया जिले के परबत्ता विधानसभा में नीतीश कुमार एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस बीच उन्होंने फिर लालू एंड फैमिली पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी नेता का 10 लाख लोगों को नौकरी देने का वादा पूरी तरह से बोगस और गुमराह करने वाला है। अनुभव नहीं होने और जानकारी के अभाव में एक नेता आजकल उल्टा पुल्टा बयान देकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने 15 साल के लालू शासन पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी को 15 साल तक सत्ता में रहने का मौका मिला। उसने बिहार की महिलाओं तक के लिए कुछ नहीं किया। अपनी पत्नी को तो गद्दी पर बैठा दिया। लेकिन प्रदेश की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। जब से हमारी सरकार बनी, मैंने महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया।
- Advertisement -
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 15 साल पहले बिहार का बजट को देखिए और आज का बजट क्या है। बजट का अंतर ही बताता है किस सरकार ने बिहार की तरक्की के लिए कितना काम किया। सीएम ने परबत्ता की जनता से जेडीयू प्रत्याशी डॉक्टर संजीव कुमार को वोट देने की अपील की। मौके पर परबत्ता से जेडीयू उम्मीदवार डॉक्टर संजीव के पिता और पूर्व मंत्री आरएन सिंह भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़े –
चारा घोटाले के तीन मामलों में लालू यादव को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी सीबीआई
- Advertisement -