महिला को आंटी बोलने पर लड़की की हुई जमकर पीटाई, देखें वायरल वीडियो
- Advertisement -
यूपी – यूपी के एटा में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक महिला ने लड़की की जमकर धुलाई कर दी। दरअसल करवा चौथ की खरीददारी करने गई एक महिला ने लड़की को इसलिए पीट दिया कि लड़की ने उसे आंटी कह दिया था। इसके बाद वह भड़क गई और खरीददारी छोड़कर लड़की को बीच बाजार में ही बाल पकड़ पर खूब पीटा। बाजार में मौजूद पुलिस ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया।
- Advertisement -
त्योहार को लेकर बाजार में रौनकें लौट आई है। करवा चौथ की खरीददरी को लेकर भी काफी चहल पहल दिख रही है। बीते दिनों ही बाबूगंज बाजार में हुए मारपीट की वजह से काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहती है। सोमवार देर शाम एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए कई महिलाएं खड़ी थी। तभी एक लड़की वहां पहुंची जिसने एक महिला को आंटी जी कह दिया। बस इतना सुनते ही वह भड़क गई। खरीददारी छोड़कर वह मारपीट पर उतारू हो गई। लड़की को बाल पकड़ पकड़ की पिटाई की। वहां मारपीट के बाद भगदड़ सी हो गई। मारपीट होते देख महिला पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तो दोनों को किसी तरह अलग किया। दोंनों महिलाओं को अलग कर पूछा तो पता चला कि युवती ने एक महिला को आंटी कह दिया था।
इसे भी पढ़े –
मधुबनी के रैली में नीतीश कुमार पर फेंके गए पत्थर औऱ प्याज , मुख्यमंत्री बोले फेंको औऱ फेंको, देखें वीडियो
- Advertisement -