हिमाचल में चीन से सटे इलाकों में एडवांस लैंडिग ग्राउंड तैयार करेगा भारत, आपात स्थिति में आएंगे काम
- Advertisement -
नई दिल्ली- एलएसी पर चीन से चल रहे तनाव के बीच भारत हिमाचल प्रदेश में एडवांस लैंडिग ग्राउंड तैयार करेगा। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड तैयार होंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने इसके लिए हिमाचल सरकार से जमीन तलाशने को कहा है। जमीन चिह्नित होने के बाद रक्षा मंत्रालय उनका सर्वे कर उपयुक्त स्थानों पर लैंडिंग ग्राउंड तैयार करेगा। इन लैंडिग ग्राउंड का उपयोग युद्ध जैसे हालात में सेना करेगी और सामान्य परिस्थितियों में से आम नागरिकों के उड्डयन के लिए उपयोग में लाए जा सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश के डी़जीपी संजय कुंडू ने पुष्टि करते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय ने स्पीति में इसके लिए हिमाचल को जमीन तलाशने को कहा है। दरअसल, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले की करीब 240 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा चीन के साथ लगती है। लद्दाख के गलवान में चीन के साथ हुई भारतीय सेना की भिड़ंत के बाद चीन की एयरफोर्स ने लाहौल-स्पीति के समदो में आठ किलोमीटर अंदर तक उड़ान भरने का दुस्साहस किया था। इस घटना के बाद हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने इन सुदूरवर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए डीजीपी संजय कुंडू को पुलिस अधिकारियों की एक टीम भेजने को कहा था।
आपात स्थिति में सेना के लैंडिग नहीं हो सकने से परेशान थे आम नागरिक
- Advertisement -
राज्यपाल के निर्देश पर आईपीएस अधिकारियों की एक टीम सीमा से सटे अलग-अलग इलाकों में भेजी गई, जिन्होंने स्थानीय लोगों, खुफिया एजेंसियों और जिला प्रशासन से फीडबैक लेकर एक प्रस्तुति राज्यपाल को राजभवन में दी। इसी में बताया गया कि एडवांस पोस्ट के इलाकों में किसी आपात स्थिति में सेना के उतरने के लिए व्यवस्था तक नहीं थी और स्थानीय लोग भी इससे चिंतित थे।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
बिहार में पहली बार बेरोजगारी के मुद्दे पर हो रहा है चुनाव – मनोज झा
- Advertisement -