क्या बोल रहे हैं सारे एग्जिट पोल , कितना नुकसान कर गए चिराग पासवान एनडीए को, जानिए
- Advertisement -
पटना- सभी एग्जिट पोल का अनुमान आ चुका है। सभी न्यूज चैनल लगभग बिहार में किसी की भी पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना रहे हैं। एग्जिट पोल में नीतीश कुमार को बड़ा नुकसान होता साफ दिख रहा है।
रिपब्लिक के एग्जिट पोल महागठबंधन को साफ बढ़त
रिपब्लिक भारत-जन की बात के सर्वे में 138 सीटें जीत सकता है महागठबंधन, बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है। चिराग ने 25 सीटों पर JDU को पहुंचाया नुकसान, रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल में बड़ी बात सामने आई है। बिहार चुनाव में एनडीए से चुनाव लड़ने वाली एलजेपी ने जेडीयू को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। R Bharat और जन की बात के सर्वे में NDA को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, LJP को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, HAM को 1.5-2 फीसदी वोट का अनुमान है।
एबीपी-सीवोटर्स में किसी को साफ बहुमत नहीं
- Advertisement -
एबीपी न्यूज- सीवोटर के सर्वे में NDA को 104-128, महागठबंधन को 108-131 सीटें एबीपी न्यूज- सी वोटर के सर्वे में एनडीए गठबंधन के खाते में 104 से 128 सीटें जा रही हैं। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 108 से 131 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। एलजेपी को 1-3 सीटें और अन्य को 4-8 सीटों का अनुमान जताया गया है।
- Advertisement -
टाइम्स नाउ- सीवोटर्स के एग्जिट पोल में क्या है
टाइम्स नाउ-C Voter के सर्वे में कांटे का मुकाबलाबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ- C Voter के सर्वे में सत्ताधारी एनडीए और आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। सर्वे में एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटों का अनुमान जताया गया है। एलजेपी को 1 सीट और अन्य को 6 सीटें जा रही हैं।
चिराग पासवान ने पहुंचाया एनडीए को तगड़ा नुकसान
जहां बीजेपी के प्रत्याशी हैं वहां एनडीए को 43 फीसदी वोट मिलने की संभावना है और महागठबंधन को 35 फीसदी वोट मिलते हुए दिख रहे हैं। जिन सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशी रहे वहां एलजेपी के ढाई फीसदी भी वोट नहीं रहने की संभावना है। वहीं जिन सीटों पर जेडीयू के प्रत्याशी हैं वहां एलजेपी 14.5 फीसदी वोट हासिल करती हुई दिख रही है। यानी बीजेपी और जेडीयू के प्रत्याशियों के बीच लगभग 10 फीसदी वोटों का अंतर दिख सकता है। यशवंत देशमुख ने कहा कि चिराग पासवान बिहार के रण में लंका के बजाय अयोध्या में ही आग लगाते हुए दिख रहे हैं।
- Advertisement -