कौन हैं अमेरिका की पहली भारतीयमूल की उपराष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस ? कितना है भारत से नाता
- Advertisement -
नई दिल्ली- अमेरिका प्रेसीडेंट इलेक्शन की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। डेमोक्रेट उम्मीदरवार जो बाईडेन अमेरिका के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उनके साथ पहली बार किसी महिला और भारतीय मूल की महिला को अमेरिका का उपराष्ट्रपति चुना गया है। कमला हैरिस भारतीय मूल की महिला हैं। जिनको उपराष्ट्रपति चुना गया है। वह अमेरिका भी पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। साथ ही वह एकमात्र एशियाई मूल की महिला है जिन्हें अमेरिका में उपराष्ट्रपति चुना गया है। उनकी चर्चा पूरे दुनिया में हो रही है।
कौन है कमला हैरिस भारत से क्या है नाता
कमला हैरिस भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। उनकी मां श्यामा गोपालन हैरिस का जन्म चेन्नई में हुआ था और वह एक कैंसर शोधकर्ता थीं, जिनका 2009 में निधन हो गया । उन्होंने जमैका मूल के डोनाल्ड हैरिस से शादी की थी । कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका के रहने वाले हैं, जो फिलहाल स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाते हैं। जब हैरिस और उनकी छोटी बहन माया हैरिस बहुत छोटी थीं, तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे। कमला और उनकी बहन अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलें देखी हैं।
कमला जब पाँच साल की थीं तो उनकी मां श्यामला गोपालन और पिता डोनाल्ड हैरिस अलग हो गए। कमला और उनकी बहन की परवरिश उनकी सिंगल हिंदू मदर ने ही की। कैंसर रिसर्चर और मानवाधिकार कार्यकर्ता श्यामला और उनकी दोनों बेटियों को ” श्यामला एंड द गर्ल्स” के नाम से जाना जाता है।
- Advertisement -
कितने गहरे तक जुड़ी भारतीय जड़ों से कमला हैरिस
कमला अपनी आत्मकथा, ‘द ट्रुथ वी टोल्ड’ में लिखा, “लोग मेरा नाम किसी विराम चिन्ह यानी “Comma-la” की तरह बोलते हैं।” वहे अपने नाम का मतलब समझाते हुए कहती हैं। “मेरे नाम का मतलब है ‘कमल का फूल’। भारतीय संस्कृति में इसकी काफी अहमियत है। कमल का पौधा पानी के नीचे होता है। फूल पानी के सतह से ऊपर खिलता है। जड़ें नदी तल से मज़बूती से जुड़ी होती हैं।” इसी से पता चलता है कि कमला हैरिस अपनी भारतीय जड़ों से गहरे से जुड़ी हुई हैं।
- Advertisement -
कमला अपनी आत्मकथा में लिखती हैं। “मेरी मां यह अच्छी तरह जानती थीं कि वह दो ब्लैक बेटियों को बड़ी कर रही हैं। उन्हें पता था कि उन्होंने जिस देश को रहने के लिए चुना है वह माया और मुझे ब्लैक लड़कियों के तौर पर ही देखेगा। लेकिन वह इस बात को लेकर दृढ़ थीं कि वह अपने बेटियों की परवरिश इस तरह करेंगी कि वे आत्मविश्वासी ब्लैक महिला के तौर पर दुनिया के सामने आएं।”
यहूदी से हुई है कमला हैरिस की शादी
कमला हैरिस ने यहूदी मत के मामने वाले डगलस एम्पहॉफ से शादी की है। डगलस भी पेशे से वकील है। जब कमला ने 2014 में वकील डगलस एम्पहॉफ से शादी की तो इसमें भारतीय और यहूदी परंपरा दोनों निभाई गई। कमला ने डगलस को फूलों की माला पहनाई, जबकि डगलस ने यहूदी परंपरा के तहत पैर से कांच तोड़ी। कमला हैरिस आज भी हिंदू धर्म की मानने वाली है। कमला हैरिस दक्षिण भारतीय खाने से भी पूरी तरह से परिचित हैं। उनकी सिंगल मदर ने दक्षिण भारतीय खाना खिलाते हुए ही उन्हें बड़ा किया है। वो दक्षिण भारतीय खाना बखूबी बनाना भी जानती है।
कैसे रहा उनका अमेरिकी उपराष्ट्रपति तक का सफर
हैरिस का अमेरिका की उप राष्ट्रपति बनने तक का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। उन्हें सर्वप्रथम 2003 में सैन फ्रांसिस्को के काउंटी की डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के तौर पर चुना गया था। इसके बाद वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल बनीं। हैरिस ने साल 2017 में कैलिफोर्निया से संयुक्त राज्य सीनेटर के रूप में शपथ ली थीं। वो ऐसा करने वाली दूसरी अश्वेत महिला थीं। उन्होंने होमलैंड सिक्योरिटी एंड गवर्नमेंट अफेयर्स कमेटी, इंटेलिजेंस पर सेलेक्ट कमेटी, ज्यूडिशियरी कमेटी और बजट कमेटी में भी काम किया।
धीरे-धीरे वह लोगों के बीच पॉप्युलर होती गईं। खासकर उनके भाषणों को ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के दौरान काफी समर्थन मिला। हैरिस सिस्टमेटिक नस्लवाद को खत्म करने की ज़रूरत पर अक्सर बोलती हैं।हैरिस ने 21 जनवरी, 2019 को 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी खुद की उम्मीदवारी का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने 3 दिसंबर को इस दौड़ से अपना नाम वापस ले लिया और तब से वह बाइडेन की मुखर समर्थक रहीं।
इसे भी पढ़े-
जो बाइडेन ने जीता अमेरिकी प्रेसीडेंट का चुनाव , बाइडेन और कमला हैरिस ने बदला ट्वीटर स्टेटस
- Advertisement -