तेजप्रताप ने बताया छोटे भाई तेजस्वी के बचपन का नाम, जान लीजिए
- Advertisement -
पटना – आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन(Tejashwi yadav birthday) है। इस मौके पर तेजस्वी यादव को उनके चाहने वाले लगातार बधाई संदेश भेज रहे है। इसके साथ ही हसनपुर से आरजेडी उम्मीदवार और तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दिया है। तेजप्रताप अपने बधाई में तेजस्वी के बचपन के नाम का खुलासा किया है। उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट करके तेजस्वी को जन्मदिन की बधाई दी है।
तेजस्वी के बर्थडे पर तेजप्रताप ने किया यह ट्वीट
दरअसल तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल से छोटे भाई तेजस्वी को जन्मदिन(Tejashwi yadav birthday)की बधाई दी है। बिहार चुनाव नतीजों से एक दिन पहले अपने बर्थडे पर तेजस्वी यादव ने परिजनों के साथ आधी रात को केक काटा। इस मौके पर उनकी मां राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं। उन्होंने तेजस्वी को जन्मदिन (Tejashwi yadav birthday)पर आशीर्वाद दिया। वहीं तेजप्रताप यादव ने भाई तेजस्वी को बर्थडे विश करते हुए उनके बचपन के नाम ‘टुटु’ कह कर संबोधित किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे टूटू .. #HBD_CMTejashwi’। तेजप्रताप यादव ने अपनी शुभकामना में तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम भी बताया है।
Happy Birthday tutu.. 😘🎉💕🤚🎁❤️🎂#HBD_CMTejashwi
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) November 9, 2020
- Advertisement -
- Advertisement -
बहन रोहिणी आचार्य ने लिखा- इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक हैं…
बहन रोहिणी आचार्य ने भी ट्वीट करके भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक है.. भाई बहन कि प्रीत का.. ये बंधन का एहसास है.. जनता का भी ख्याल रखना.. हर बहना का भाई.. यूंही बन कर तू रहना.. Happy birthday tutu’
इतनी दूर हैं..
फिर भी हम एक है..
भाई बहन कि प्रीत का..
ये बंधन का एहसास है..
जनता का भी ख्याल रखना..
हर बहना का भाई..
यूंही बन कर तू रहना..
Happy birthday tutu 😘💕🎉🤗 pic.twitter.com/T4xyfbAZdQ— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) November 8, 2020
इसे भी पढ़े –
पटना आरजेडी दफ्तर में साफ-सफाई शुरू ,तेजस्वी ने दी आरजेडी उम्मीदवारों को हिदायत, कहा जुलुस न निकालें, जश्न जनता मनाएगी
- Advertisement -