एनडीए को 125 सीटों के साथ मिला बहुमत, भाजपा को 21 सीट का फ़ायदा तो जेडीयू को 23 सीटों का नुक़सान
- Advertisement -
पटना- करीब 18 घंटे की मैराथन काउंटिंग के बाद बिहार में नतीजों की तस्वीर साफ हो गई। NDA 125 सीटों के साथ सत्ता बचाने में कामयाब रहा, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली पार्टी नीतीश कुमार की जदयू ही रही। पिछली बार के मुकाबले जदयू की 28 सीटें घट गईं और वह 43 सीटों पर आ गई। वहीं, भाजपा 21 सीटों के फायदे के साथ 74 सीटों पर पहुंच गई। राजद सबसे बड़ा दल बनकर उभरा, जिसे 75 सीटें मिलीं। उसके नेतृत्व वाले महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं। वोट प्रतिशत के हिसाब से राजद सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी ।
- Advertisement -
इससे पहले, रुझानों में NDA ने सुबह साढ़े दस बजे ही बहुमत का आंकड़ा छू लिया था, लेकिन करीब आठ घंटे बाद यानी शाम साढ़े छह बजे के करीब तस्वीर बदल गई। NDA 134 से घटकर 120 पर आ गया। हालांकि, दो घंटे बाद ही उसने फिर 123 सीटों पर बढ़त के साथ रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया। 23 सीटों पर वोटों का मार्जिन दो हजार से कम था, इसलिए NDA की सीटें बहुमत से कम-ज्यादा होती रहीं। एनडीए और महगठबँधन में तगड़ी टक्कर देखने मिली।
पार्टी | सीटें (फायदा/नुकसान) |
भाजपा | 74 (+21) |
जदयू | 43 (-28) |
हम | 4 (+3) |
VIP | 4 (+4) |
कुल NDA | 125 |
राजद | 75 (-5) |
कांग्रेस | 19 (-8) |
भाकपा (माले) | 12 (+9) |
भाकपा | 2 (+2) |
माकपा | 2 (+2) |
कुल महागठबंधन | 110 |
अन्य | 8 |
- Advertisement -