बिहार में गरमाई जोड़ तोड़ की सियासत, सरकार बनाने की गुप्त मुहिम चला रहें तेजस्वी
- Advertisement -
पटना -बिहार चुनाव के नतीजों के बाद एक तरफ जहां NDA की सरकार के गठन की कवायाद शुरू हो चुकी है, तो दूसरी तरफ महागठबंधन भी सरकार बनाने की गुप्त रणनीति बना रहा है। आपको बता दें कि इस बार विधानसभा चुनाव का परिणाम कुछ इस तरह का आया है कि हर पार्टी सरकार बनाने में अपना अवसर तलाश सकता है।
जानकारी के अनुसार जोड़-तोड़ की कोशिश (Politics of manipulations) के बीच उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) की कुर्सी का भी ऑफर खुल गया है। महागठबंधन के प्रमुख घटक राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने इसमें अपने कुछ प्रमुख सिपहसालारों को लगाया है।
जोड़-तोड़ की कोशिशों का खुलासा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) हाल ही में कर चुके हैं। दो दिन पहले आरजेडी विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव ने कहा था कि एनडीए सरकार ज्यादा दिनों तक नही चलेगी। महागठबंधन के अन्य नेताओं का भी मानना है कि कुछ दिनों बाद महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। इसके लिए गुप्त मुहिम आरंभ हो चुकी है।
- Advertisement -
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से बाहुबली अनंत सिंह (Anant Singh) और रीतलाल यादव (Rit Lal Yadav) को महागठबंधन की सरकार के लिए ‘जुगाड़’ की जिम्मेदारी दी गई है। विधान पार्षद सुनील सिंह और राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह को भी इस काम में लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनके सहयोग के लिए आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा को भी लगाया गया है। हालांकि, आरजेडी के नेता जोड़-तोड़ की कोशिशों से इनकार कर रहे हैं। सासंद अमरेंद्र धारी सिंह कहते हैं कि वे जनादेश का सम्मान करते हैं। आरजेडी के सांसद मनोज झा ऐसी कोशिशों ने इनकार करते हैं। हालांकि, वे यह जरूर कहते हैं कि नीतीश कुमार की कमजोर सरकार ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगी।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
तेजस्वी की रणनीति को धार देने वाला हरियाणवी छोरा, जिसकी रणनीति से घबरा गए टीम एनडीए
- Advertisement -