पश्चिम बंगाल में फिर बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, भाजपा का टीएमसी पर हत्या का आरोप
- Advertisement -
कोलकाता- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता की बुधवार सुबह उत्तरी बंगाल के कूच बिहार जिले के तुफानगंज में अस्पताल में मौत हो गई। बीजेपी का यह कार्यकर्ता दो समुदायों के बीच हुई झड़प में घायल हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया है कि यह पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या टीएमसी ने की है हालांकि टीएमसी ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।
मृतक कालाचंद कर्मकार भाजपा में एक पोलिंग बूथ स्तर के सचिव थे। भाजपा की कूच बिहार जिला इकाई के अध्यक्ष मालती रवा रे ने आरोप लगाया है कि कर्मकार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के अपराधियों ने मारा है। रे ने कहा कि दो स्थानीय निवासी बिप्लब कर्मकार और परिमल बर्मन घायल हुए थे, जब उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ता को बचाने की कोशिश की थी। बीजेपी के दोनों कार्यकर्ता तुफानगंज अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं को नियमित रूप टाइगेट किया जा रहा है।
Trinamool’s ‘murder politics’ continues in West Bengal! In Coochbehar, BJP booth secretary Kalachand Karmokar was brutally beaten to death by TMC goons.
Pishi, you cannot expect people of Bengal to support your politics of blood and terror. Enough. Start counting your days! pic.twitter.com/fN2DLybI3J
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) November 18, 2020
- Advertisement -
तुफानगंज पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वह मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं है। उन्होंने बताया कि दो समुदायों के बीच झगड़ा हुआ था, जिन्होंने काली पूजा का आयोजन किया था। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।
- Advertisement -
टीएमसी के जिला महासचिव अब्दुल जलील अहमद ने कहा कि इस टकराव की राजनीति से हमारा कोई लेना-देना नहीं। दो समुदायों के संगठन के बीच झगड़ा हुआ था। टीएमसी किसी भी तरह से इसमें शामिल नहीं है।
- Advertisement -