ऐसे है बिहार के नए शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी, सुनिए इनके गाए राष्ट्रगान, भर्ती घोटाले का आरोपी भी हैं।
- Advertisement -
पटना – बिहार में नए सरकार का गठन के साथ पहली कैबिनेट की मीटिंग हो गई हैं। नए सरकार में नए तौर पर कार्यभार भी संभाले जा रहे है। इस बार उप मुख्यमंत्री समेत कई नए नामों को मंत्रीमंडल में जगह दी गई है। ऐसे में हर किसी को मंत्रीमंडल के नए चेहरे पर निगाहें है और इन सब के बीच शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी सुर्खियों में आ गए है।
दरअसल मेवालाल चौधरी नीतीश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनाए गए है। जिनका अक्सर विवादों से नाता रहा है। मेवालाल चौधरी 2015 में पहली बार जेडीयू विधायक बने थे। जबकि, इससे पहले तक वह शिक्षक के तौर पर सेवा दे रहे थे। उनके कुलपति रहते सबौर कृषि विश्वविद्यालय में साल 2012 में सहायक प्राध्यापक और जूनियर वैज्ञानिकों की बहाली हुई थी बताया जाता है कि उस नियुक्ति में धांधली की गई थी। सबौर कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों व अन्य पदों की नियुक्ति में तत्कालीन कुलपति मेवालाल पर आरोप लगा था कि उन्होंने बिहार के 18 और दूसरे राज्यों के 87 को नौकरी दी थी। यानी 105 में से 18 ही बिहार मूल निवासी थे। कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में 2017 में दर्ज किया गया था। हालांकि इस मामले में उन्होंने कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी और अभी तक कोर्ट में उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल नहीं किया गया है।
अब इनका एक वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं इसमें मंत्री जी राष्ट्रगान गा रहें हैं। राष्ट्रगान गाते हुए शिक्षामंत्री कई बार गलत उच्चारण कर रहें हैं तो कई बार शब्द ही गलत बोल रहें है।
इसे लेकर मुख्य विपक्षी दल आरजेडी ने ट्वीटर के जरिए निशाना साधा है। आरजेडी ने लिखा कि भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता। नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी?
- Advertisement -
भ्रष्टाचार के अनेक मामलों के आरोपी बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी को राष्ट्रगान भी नहीं आता।
नीतीश कुमार जी शर्म बची है क्या? अंतरात्मा कहाँ डुबा दी? pic.twitter.com/vHYZ8oRUVZ
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 18, 2020
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
छठ महापर्व- नहाय-खाय के साथ छठ की शुरूआत, इस बार छठ पर मंहगाई की मार,जानिए कौन सी सामग्री किस किमत पर मिल रही है।
- Advertisement -