बिहार के नवनियुक्त शिक्षामंत्री मेवालाल ने दिया इस्तीफा , लगे थे करप्शन के आरोप
- Advertisement -
पटना- बिहार के नवनियुक्त शिक्षामंत्री मेवालाल चौधरी से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर असिस्टेंट प्रोफेसर के नियुक्ति में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। मेवालाल चौधरी नीतीश कैबिनेट में शिक्षा मंत्री बनाए गए है। जिनका अक्सर विवादों से नाता रहा है। मेवालाल चौधरी 2015 में पहली बार जेडीयू विधायक बने थे। जबकि, इससे पहले तक वह शिक्षक के तौर पर सेवा दे रहे थे।
An accusation is proven only when a charge sheet is filed or a court gives an order and none of the two is there to prove the allegations against me: Mewa Lal Choudhary, Bihar Education Minister on corruption charges levelled against him pic.twitter.com/Vy4yCPNQma
— ANI (@ANI) November 19, 2020
- Advertisement -
उनके कुलपति रहते सबौर कृषि विश्वविद्यालय में साल 2012 में सहायक प्राध्यापक और जूनियर वैज्ञानिकों की बहाली हुई थी बताया जाता है कि उस नियुक्ति में धांधली की गई थी। सबौर कृषि विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापकों व अन्य पदों की नियुक्ति में तत्कालीन कुलपति मेवालाल पर आरोप लगा था कि उन्होंने बिहार के 18 और दूसरे राज्यों के 87 को नौकरी दी थी। यानी 105 में से 18 ही बिहार मूल निवासी थे। कृषि विश्वविद्यालय में नियुक्ति घोटाले का मामला सबौर थाने में 2017 में दर्ज किया गया था।
यह भी पढ़ें-
- Advertisement -
ऐसे है बिहार के नए शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी, सुनिए इनके गाए राष्ट्रगान, भर्ती घोटाले का आरोपी भी हैं।
- Advertisement -