कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को मेडिकल टेस्ट के बाद कोर्ट में पेश करेगा NCB, हो सकती है सजा?
भारती सिंह के घर से बरामद गांजे की मात्रा कानून के तहत कम है। एक किलो तक गांजे को लो क्वांटिटी माना जाता है। ऐसे मामलों में 6 महीने तक की जेल या 10,000 रुपए का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
- Advertisement -
मुम्बई-ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। NCB ने 18 घंटे पूछताछ के बाद रविवार सुबह भारती के पति हर्ष लिंबाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों को मेडिकल करवाने के लिए सायन हॉस्पिटल ले जाया गया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को भारती से साढ़े तीन घंटे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। भारती की रात NCB की वुमन सेल में गुजरी। शनिवार को NCB की रेड में भारती के घर और ऑफिस से 86.5 ग्राम गांजा मिला था। उन्होंने पति हर्ष के साथ गांजा लेने की बात कबूली थी।
- Advertisement -
सूत्रों के मुताबिक NCB ने भारती और हर्ष को एक ड्रग पैडलर के सामने बैठाकर भी सवाल किए, जिसके बाद दोनों ने गांजा लेने की बात कबूली। ड्रग पैडलर ने शुक्रवार को पूछताछ में भारती और हर्ष का नाम लिया था। इसके बाद शनिवार को इनके अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा के घरों और ऑफिस में रेड की गई थी। भारती के घर के स्टाफ से भी पूछताछ की गई थी।
यह भी पढ़ें-
- Advertisement -
ड्रग कनेक्शन- कॉमेडियन भारती सिंह को एनसीबी ने किया गिरफ्तार , पूछताछ में मानी गांजा लेने की बात
- Advertisement -