कोई नाम बदल कर लव करे, गोली मारे, तेजाब फेंके, तो कानून लाना ही एकमात्र रास्ता बचता है- नरोत्तम मिश्रा
- Advertisement -
भोपाल- पूरे देश में लव जेहाद के खिलाफ कानून की चर्चा हो रही है। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश , मध्य प्रदेश , हरियाणा, आसाम लव जेहाद के खिलाफ कानून लाने की बात कर रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों की सरकारों का तर्क हैं कि नाम बदलकर लड़कियों को लव जेहाद का शिकार बनाया जा रहा है। अगर बाद में लड़कियां धर्म परिवर्तन करने से मना कर देती हैं तो उन्हें गोली मार दी जाती है, या फिर तेजाब फेंक दिया जाता है। इन घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कानून ही एकमात्र रास्ता बचता है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा लगातार इस मुद्दे पर मुखर हो कर अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने भास्कर डॉट कॉम से बातचीत में कहा है कि बढ़ती घटनाएं देखते हुए हमारे पास इसके खिलाफ कानून लाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं बचा था।
- Advertisement -
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनकी सरकार लव के खिलाफ नहीं है लेकिन लव के नाम पर किसी से साथ धोखाधड़ी नहीं की जा सकती है। जिस तरह की घटनाएं घट रही हैं, उसमें कानून लाने के सिवाय विकल्प नहीं बचा था। जिस तरह की विकृत मानसिकता के लोग हैं, कहीं गोली मार दे, तेजाब फेंकने की धमकी दे, मारपीट करे। नाम बदलकर रहे। अब यह तो अच्छा नहीं है। यह धोखा है।
उन्होंने कहा कि ऐसे झूठा नाम बता कर लड़कियों को प्रेमजाल में फांस कर धर्म परिवर्तन की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हाल ही में 21 तारीख को छिंदवाड़ा में केस आया है। उससे तो लगता ही है कि लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। जहां तक धर्म परिवर्तन का सवाल है जिस किसी को धर्म परिवर्तन करना है उसे एक महीने पहले कलेक्टर को अवगत कराना होगा।
- Advertisement -