26/11 की बरसी पर रतन टाटा का ट्वीट “हम याद रखेंगे”
- Advertisement -
मुम्बई- देश आज 26/11 आतंकी हमलों का शहीद हुए लोगों को याद कर रहा है और श्रद्धांजलि दे रहा है। आज से ठीक 12 साल पहले, आज के ही दिन पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगहों पर गोलियां बरसाईं थीं। इस आत्मघाती हमले में आतंकियों ने ताज होटल को भी निशाना बनाया था। हमारे देश के वीर जवानों ने एक लम्बे और मुश्किल ऑपरेशन को अंजाम देकर सभी आंतकियों को जहन्नुम भेज दिया था और अजमल कसाब नाम के आतंकी को जिंदा पकड़ लिया था। मुंबई हमलों क बरसी पर ताज होटल के पेरेंट ग्रुप टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने बेहद भावुक पोस्ट लिखी है। टाटा ने ट्वीट में लिखा है कि ‘जिन लोगों ने दुश्मन पर जीत पाने में मदद की, हम उनके बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।’ उन्होंने मुंबई स्पिरिट को भी सराहा और कहा कि हमारी एकता को हमें संभालकर रखने की जरूरत है।
रतन टाटा ने क्या लिखा?
टाटा ने होटल ताज की एक तस्वीर शेयर करते हुए उसपर लिखा है ‘हमें याद है।’ इसके साथ अपने संदेश में वे लिखते हैं, “आज से 12 साल पहले जो विनाश हुआ, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगी। लेकिन जो ज्यादा यादगार है, वो ये कि उस दिन आतंकवाद और विनाश को खत्म करने के लिए जिस तरह मुंबई के लोग सभी मतभेदों को भुलाकर एक साथ आए। हमने जिनको खोया, जिन्होंने दुश्मन पर जीत पाने के लिए कुर्बानियां दीं, आज हम जरूर उनका शोक मना सकते हैं। लेकिन हमें उस एकता, दयालुता के उन कृत्यों और संवदेनशीलता की भी सराहना करनी होगी जो हमें बरकरार रखनी चाहिए और उम्मीद है कि आने वालों में यह और बढ़ेगी ही।”
- Advertisement -
— Ratan N. Tata (@RNTata2000) November 26, 2020
- Advertisement -
लोग कर रहे हैं 26/11 के हुतात्माओं को याद
रतन टाटा के संदेश के नीचे कमेंट्स में लोग उस दिन आतंकियों से लोहा लेने वाले देश के बहादुर जवानों को याद कर रहे हैं। हमलों में जिंदा पकड़े गए इकलौते आतंकी अजमल कसाब को जिन कॉन्स्टेबल तुकाराम ओम्बले ने पकड़ा था, उन्हें लोग नमन कर रहे हैं। ओम्बले आतंकवादियेां की गोली का शिकार हो गए थे। शहीदों में जॉइंट सीपी हेमंत करकरे, एसीपी अशोक कामटे, इंस्पेक्टर विजय सालस्कर, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
- Advertisement -