किसानों को शांतिपूर्ण प्रर्दशन के लिए दिल्ली में प्रवेश की इजाजत, बुराड़ी का निरंकारी ग्राउंड में किसान देंगे धरना
- Advertisement -
नई दिल्ली -खेती कानूनों के विरोध में पंजाब से मार्च निकाल रहे लाखों किसानों को दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिल गई है। शुक्रवार 27 नवंबर को बवाल के बाद पुलिस ने किसानों को दिल्ली के बुराड़ी में मौजूद निरंकारी ग्राउंड में आंदोलन करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, किसान इस दौरान दिल्ली के किसी ओर इलाके में नहीं जा सकेंगे। साथ ही इस दौरान पुलिस किसानों के साथ ही रहेगी।
शुक्रवार को सिंधु बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ. किसानों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने भी वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया।
- Advertisement -
पंजान से आए किसान निरंतर दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मांग रहे थे और जंतर-मंतर या रामलीला मैदान जाने की अपील कर रहे थे। किसानों का कहना था कि उनके जत्थे में 5 लाख लोग हैं, ऐसे में वो बिना दिल्ली पहुंचे वापस नहीं जाएंगे. किसानों की अपील थी कि वो नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं. यानी अब निरंकारी ग्राउंड में भी मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसान प्रदर्शन कर सकेंगे।
इसे भी पढ़े –
तीन कृषि बिलों पर क्यों मचा है घमासान, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी किसान ,यहां जानिए सबकुछ
- Advertisement -