किसानों के प्रदर्शन का दूसरा दिन – दिल्ली के टिकरी बोर्डर पर बवाल, झड़प, पुलिस ने छोड़े आंसु गैस के गोले
- Advertisement -
नई दिल्ली – खेती कानून के विरोध में किसानों के 26 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाले दिल्ली चलो प्रदर्शन मार्च का शुक्रवार को दूसरा दिन है। गुरुवार को प्रशासन ने उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर रोक दिया तो किसान जगह-जगह डेरा डालकर बैठ गए। शुक्रवार को वे फिर से दिल्ली के लिए कूच कर रहें हैं। प्रशासन और किसान दोनों अपनी जिद्द पर हैं। ऐसे में मामला बेहद तनावपूर्ण और हिंसात्मक हो सकतें हैं।
#WATCH Farmers use a tractor to remove a truck placed as a barricade to stop them from entering Delhi, at Tikri border near Delhi-Bahadurgarh highway pic.twitter.com/L65YLRlkBo
— ANI (@ANI) November 27, 2020
प्रदर्शन के दूसरे दिन भी किसानों और पुलिस प्रशासन के बीच तनातनी जैसा माहौल बना हुआ है। दिल्ली चलो मार्च के लिए किसान दिल्ली जाने पर अड़े हैं। वहीं प्रशासन उन्हें रोकने के लिए हर तरीके आजमाने में लगा है।
#WATCH Delhi: Police use water cannon & tear gas shells to disperse protesting farmers at Tikri border near Delhi-Bahadurgarh highway.
Farmers are seen clashing with security forces, as they tried to head towards Delhi as part of their protest march against Centre's Farm laws. pic.twitter.com/L67PN4xYKy
— ANI (@ANI) November 27, 2020
- Advertisement -
- Advertisement -
सिंघू बॉर्डर पर वाहनों की सघन की चेकिंग की जा रही है। दिल्ली-गाजियाबाद बॉर्डर पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। भारी मात्रा में सीमाओं पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। इस बीच, टिकरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प की खबर भी सामने आई है। वहीं, डबवाली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों ने पुलिस की गाड़ियों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने वज्र वाहन और वॉटर कैनन पर भी कब्जा जमा लिया है।
इसे भी पढ़े –
वन नेशन – वन इलेक्शन भारत की जरूरत, इस पर कोई दल राजनीति न करें – प्रधानमंत्री मोदी
- Advertisement -