नाइजीरिया में सिर काटकर 110 लोगों की निर्मम हत्या, वहशी बोको हराम पर आरोप
- Advertisement -
नई दिल्ली – अफ्रिकी देश नाइजीरिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आया हैं। वहां आतंकियों ने एक – दो नही बल्की 110 आम लोगों का सिर काटकर निर्मम हत्या कर दिया है। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के पीछे बोको हराम को जिम्मेदार समझा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक हमले के बाद दहशतगर्दों ने मृत लोगों की पत्नियों और बेटियों को बंधक भी बना लिया। यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की है। रविवार को मृत लोगों के अंतिम संस्कार कर दिए गए।
खबर AFP के मुताबिक, नाइजीरिया में यूनाईटेड नेशन के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने सैकड़ों लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। इस अमानवीय घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -
यूनाईटेड नेशन के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने बताया कि हथियारों से लैस दहशतगर्द मोटरसाईकिल पर सवार थे। शुरुआत में सिर्फ 43 शव मिले थे, लेकिन बाद में शनिवार को 70 और लोगों के लाश बरामद किए गए।
इस पूरी घटना को लेकर नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने कहा कि यह घटना पूरे देश को घायल कर दिया हैं। वहीं पिछले महीने की खबर के अनुसार बोको हराम ने 22 किसानों की हत्या कर दी थी ।
इसे भी पढ़े –
कोरोना से ज्यादा खतरनाक हैं डिप्रेशन – साल भर में जितनी कोरोना से मौतें हुई उससे अधिक एक महीनें में आत्महत्या से हो गई।
- Advertisement -