कृषि कानून के विरोध में पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पद्मविभूषण लौटाया
- Advertisement -
नई दिल्ली – खेती कानून को लेकर देशभर में किसानों का प्रदर्शन जारी हैं। पंजाब हरियाणा के किसान सिंघु बोर्डर पर 8वें दिन भी अपना प्रदर्शन जारी रखा हैं। किसानों के इस प्रदर्शन में अब आम और खास सभी की मौजूदगी दिखने लगी हैं। इस बीच पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पद्मविभूषण अवार्ड लौटा दिया हैं। पूर्व सीएम बादल को साल 2015 में ये अवॉर्ड मिला था। बादल की पार्टी शिरोमणि अकाली दल 22 साल से NDA के साथ थी, लेकिन कृषि कानूनों के विरोध में सितंबर में गठबंधन से अलग हो गई थी। इससे पहले 17 सितंबर को हरसिमरत कौर बादल ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था।
दूसरी ओर 40 किसानों नेताओं की सरकार के साथ दिल्ली के विज्ञान भवन में बातचीत चल रही है। सरकार की तरफ से कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अध्यक्षता कर रहे हैं। मीटिंग से पहले तोमर ने कहा कि किसानों से चर्चा का सकारात्मक नतीजा निकलेगा।
- Advertisement -
उधर, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि गृह मंत्री से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान निकालने की अपील की है। इस मुद्दे से पंजाब की इकोनॉमी और देश की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। किसानों से भी अपील की है कि जल्द मामला सुलझाएं।
इसे भी पढ़े –
किसान आंदोलन पर जमकर बरसे सुशील मोदी, कहा शाहीनबाग मॉडल चला रहें है प्रदर्शनकारी, टुकड़े-टुकड़े गैंग का प्रदर्शन
- Advertisement -