हाईकोर्ट ने जेल प्रशासन को लगाई फटकार, किसके आदेश से लालू यादव को पेइंग वार्ड से बंगले में शिफ्ट किया गया।
- Advertisement -
रांची – बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को रांची रिम्स अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ दिनों पहले लालू यादव पर भजपा नेता सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि लालू यादव केली बंगला से एनडीए विधायक को फोन कर बगावत करने की बात करते है।
इस मामले में सुशील मोदी ने लालू यादव की ऑडियो क्लिप भी जारी किया था। अब खबर है कि रांची हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार को फटकार लगाई है। दरअसल ऑडियो क्लिप मामले में लालू यादव को केली बंगला से रिम्स वार्ड में शिफ्ट किया गया था, लालू यादव पर आरोप है कि वह जेल में घर की तरह रहन सहन कर रहें है।
अब यहां से वहां शिफ्ट करने को लेकर हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार को फटकार लगाई है। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल पूछा है कि किसके फैसले से लालू यादव को इधर-उधर शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही कोर्ट ने यह भी पूछा कि एक कैदी से लोग बड़े आसानी से मिलते हैं, इसके लिए कौन जिम्मेदार है। लालू यादव से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से सवाल पूछी है।
- Advertisement -
हाईकोर्ट ने आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव को मिलने वाले सेवादार की नियुक्ति प्रक्रिया की भी पूरी जानकारी मांगी है। कोर्ट ने जानना चाहा कि इन सेवादारों की नियुक्ति कौन करता है और कौन सेवादार हो सकता है। इस संबंध में भी राज्य सरकार को रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। इधर, सुनवाई के दौरान राज्य सरकार का पक्ष रख रहे आशुतोष आनंद ने रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इस पर कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई आगामी 18 दिसंबर, 2020 को निर्धारित की है।
इसे भी पढ़े –
- Advertisement -
सुशील मोदी के संपत्ति का हुआ खुलासा, जानिए कुल संपत्ति
- Advertisement -