किसान आंदोलन – 8 दिसंबर को भारत बंद, TMC, TRS और कांग्रेस का मिला समर्थन, सिंगर दिलजीत ने किसानों को गर्म कपड़ों के लिए दिए 1 करोड़
- Advertisement -
नई दिल्ली – देशभर में खेती कानूनों को लेकर किसानों का आंदोलन और तेज होता दिख रहा हैं। किसान गांवों, राज्यों ,खेत खलिहानों को छोड़ एक अनजान रेशमी नगर (दिल्ली) की ओर बढ़े जा रहें हैं, अपनी मांगों को लेकर, अपनी आशाओं को लेकर, अपने विश्वास के बलबूते। जी हां हुक्मरानों को याद दिलाने को लेकर कि उसका पालनहार आज संकटग्रस्त हैं।
दिल्ली से जुड़ने वाली लगभग हर सीमा पर किसान आ पहुंचे हैं। किसान दिल्ली के अन्दर न घुस जाएं इसे लेकर जवानों का जत्था भी बोर्डर पर डटे हुए हैं। किसान और सरकार के बीच पांच राउंड की बातचीत भी हुई हैं लेकिन सब कुछ अर्थहीन रहा।
अब बात बढ़ गई हैं। किसानों ने 8 दिसंबर 2020 को भारत बंद का ऐलान किया हैं। और इस बंद का समर्थन कई संगठनों द्वारा किया जा रहा हैं साथ ही कई राजनीतिक दल भी भारत बंद के समर्थन में उतरे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने 8 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन करने का फैसला किया है। हम अपने पार्टी कार्यालयों पर प्रदर्शन का सहयोग करेंगे। यह किसानों को राहुल गांधी के समर्थन को मजबूत करने वाला कदम होगा। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रदर्शन सफल रहे।
- Advertisement -
पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ द्वारा किसानों को एक करोड़ रुपए की मदद करने की खबर सामने आई है। पंजाबी सिंगर सिंगा ने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि किसानों को गर्म कपड़े मुहैया कराने के लिए दिलजीत ने एक करोड़ रुपए दिए हैं।
- Advertisement -
तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस चीफ के. चंद्रशेखर राव ने किसान आंदोलन के समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी 8 दिसंबर को होने वाले भारत बंद में किसानों को पूरा समर्थन देगी।
इसे भी पढ़े –
कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन का 11वां दिन, सिंघु बोर्डर निहंग सिक्खों ने संभाला मोर्चा
- Advertisement -