लालू की बेटी अनुष्का कांग्रेस से लड़ेगी चुनाव, पार्टी नेताओं के बीच चर्चा तेज
- Advertisement -
नई दिल्ली – बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी की बेटी अनुष्का कीचुनाव लड़ने की चर्चा तेज गई है।सूत्रों की माने तो अनुष्का रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी ठोक सकती है।
अनुष्का यादव पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की पुत्रवधू है। नगर परिषद के चुनाव में चर्चा है कि अनुष्का कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ सकती है। हालांकि इस मामले में अभी तक अधिकारी जानकारी नही दी गयी है।
आपको बता दे कि अनुष्का यादव के पति चिरंजीव राव रेवाड़ी विधानसभा से मौजूदा विद्यायक है।
- Advertisement -
बता दे कि रेवाड़ी नगर परिषद के चुनाव 27 दिसंबर को होने है।
कांग्रेस की सिंबल पर लड़ा जाएगा चुनाव
- Advertisement -
कांग्रेस की तरफ से ऐलान किया गया है कि इस बार नगर परिषद प्रधान पद का चुनाव भी सिंबल पर लड़ा जाएगा। सिंबल पर चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही कैप्टन समर्थकों ने अनुष्का को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाने के लिए झंडा उठा लिया है। कार्यकर्ताओं में अनुष्का की उम्मीदवारी को लेकर खासा जोश है। बहुत से कार्यकर्ता तो पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं।
- Advertisement -