एफआईआर पर तेजस्वी का चैलेंज, कहा – निकम्मी सरकार में ताकत हैं तो गिरफ्तार करके दिखाएं
- Advertisement -
पटना – बिहार में सियासी हलचलें तेज हैं। इसका मुख्य कारण है कि सत्ता के सामने विपक्ष बेहद मजबूत हैं चाहें सड़कों पर हों या सदन में। 2020 विधानसभा चुनाव में पक्ष – विपक्ष में कांटे की टक्कर देखने को मिला। तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने से चूक गए, वहीं नीतीश कुमार सहयोगी दलों के सहारे एक बार फिर मुख्यमंत्री चुने गए।
फिलहाल देशभर में तीन नए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी हैं। बिहार में भी यह प्रदर्शन आक्रमक हो रहा हैं। बिहार में किसानों की प्रदर्शन की अगुवाई आरजेडी की ओर से किया जा रहा हैं। लेकिन नीतीश सरकार इस प्रदर्शन को लेकर बेहद खफा हैं उन्होंने विपक्ष आरजेडी पर हमला बोला दिया हैं। सरकार का कहना हैं कि कृषि कानून को लेकर प्रदर्शन के लिए आरजेडी ने सरकार से अनुमति नही ली हैं जिसके कारण उनपर कार्रवाई होगी ।
खबर है कि बिहार सरकार ने किसानों के पक्ष में धरना देने के लिए तेजस्वी यादव और उनके समर्थकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस पर तेजस्वी आगबगूला हो गए हैं। तेजस्वी ने सरकार निकम्मी और डरपोक कहा हैं। तेजस्वी ने चुनौती दी है कि अगर इस सरकार में दम है तो उन्हें गिरफ्तार करके दिखाए, अन्यथा वे खुद गिरफ्तारी देंगे। तेजस्वी ने कहा कि किसानों के लिए वह फांसी पर भी चढ़ने को तैयार हैं।
बता दें कि तेजस्वी यादव ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ पटना के गांधी मैदान में नए कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर धरना दिया था।
- Advertisement -
तेजस्वी ने इस दौरान कहा था कि जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करने वाले किसान के भले की नहीं सोच सकता है, वह कभी भी इंसान और इंसानियत में यकीन नहीं कर सकता। किसान समस्त मानव जाति का पालनहार है। जो किसान का नहीं, वह देश का हितैषी नहीं।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
सुशील मोदी के संपत्ति का हुआ खुलासा, जानिए कुल संपत्ति
- Advertisement -