सिंघु बोर्डर पर प्रदर्शन के दौरान एक किसान की मौत
- Advertisement -
पटना – देशभर से किसानों ने आज भारत बंद का ऐलान किया हैं। जिसका असर लगभग हर राज्यों में देखने को मिला हैं। किसानों का आंदोलन दिल्ली के हरेक सीमा पर जारी हैं। इस बीच खबर आ रही हैं कि दिल्ली हरियाणा बोर्डर यानी सिंघु बोर्डर पर प्रदर्शन कर रहें एक किसान की मौत हो गई हैं।
किसान कृषि कानून के विरोध में आंदोलन पर थे। वह रात दिन बॉर्डर पर ही बिता रहे थे। किसान के परिवार वालों का कहना हैं कि रात में ठंड के कारण उनकी मौत हो गई हैं।
इस समय कृषि कानून के विरोध में किसान और विपक्ष देशभर में चक्का जाम कर रहे हैं। कानून को लेकर सरकार से किसानों की पांच राउंड की बातचीत भी हुई हैं। अगली बातचीत 9 दिसंबर को होनी हैं।
- Advertisement -
सरकार का तर्क है कि नए कानून किसानों की हालत बेहतर करेगा, सरकार का कहना है कि कुछ वामपंथी तत्व किसानों को भ्रम में डाल रहे हैं। वहीं किसान इस कानून से अपना नुकसान समझ रहे हैं।
अब सबकी नजर 9 दिसंबर को होने वाली बातचीत पर हैं कि आखिर कब तक किसानों को इस तरह से सड़कों पर गुजारना होगा ।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
भारत बंद – यूपी में किसानों का बंद , लखनऊ में धारा 144 लागू
- Advertisement -