लालू यादव की बेटी कांग्रेस सिंबल पर रेवाड़ी से लड़ेगी चुनाव! जानिए पूरी खबर
- Advertisement -
नई दिल्ली – आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गई हैं। खबर है कि अनुष्का कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ सकती हैं। इसकी पुष्टि पार्टी के तरफ से भी जल्द करने की खबर है।
अनुष्का यादव हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज राजनेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की पुत्रवधू है। अनुष्का के पति चिरंजीव राव रेवाड़ी विधानसभा से मौजूदा विधायक है। अब अनुष्का यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा भी शुरू हो गई हैं।
हरियाणा में नगर परिषद प्रधान पद का चुनाव होने जा रहा हैं। यह चुनाव 27 दिसंबर को होना है इस चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में कयास है कि रेवाड़ी नगर परिषद प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस के तरफ से अनुष्का यादव उम्मीदवार हो सकती हैं। इसकी पुष्टी पार्टी के तरफ से जल्द होने की संभावना हैं।
- Advertisement -
बता दें कि कैप्टन समर्थकों ने अनुष्का को प्रधान पद का उम्मीदवार बनाने के लिए झंडा उठा लिया है। कार्यकर्ताओं में अनुष्का की उम्मीदवारी को लेकर खासा जोश है। बहुत से कार्यकर्ता तो पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव से मुलाकात भी कर चुके हैं।
- Advertisement -
इसे भी पढ़े –
पटना की सड़कों पर उतरे आरजेडी कार्यकर्ता का महाजाम, देखें भारत बंद की तस्वीरें
- Advertisement -