फोर्ब्स की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में निर्मला सीतारमण है शामिल, जानिए कौन कौन भारतीय है सूची में
- Advertisement -
नई दिल्ली – फोर्ब्स बिज़नेस मैगज़ीन ऑफ अमेरिका ने दुनिया की 100 ताकतवर महिलाओं की सूची जारी की है। इस सूची में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही मजूमदार शॉ ,अमेरिकी नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस , रोशनी नाडर मल्होत्रा को भी शामिल किया गया है।
फोर्ब्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को 41वें नंबर पर रखा है वहीं, रोशनी नाडर मल्होत्रा 55वें और किरण मजूमदार शॉ 68वें नंबर पर रहीं।
आपको बता दें कि फोर्ब्स की 100 महिलाओं की सूची में एंजेला मार्केल शीर्ष स्थान पायी है। खास बात यह है कि जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल लगातार दसवें साल टॉप पर रही हैं।
क्या है फोर्ब्स ?
- Advertisement -
- Advertisement -
फोर्ब्स एक अमेरिकी व्यापार पत्रिका है। यह पत्रिका प्रकाशित में आठ बार प्रकाशित होती है, इसमें वित्त, उद्योग, निवेश और बाजार जैसे विषयों पर मूल लेख शामिल होते हैं। फोर्ब्स से जुड़े विषयों जैसे कि प्रौद्योगिकी, संचार, विज्ञान, राजनीति और कानून पर भी रिपोर्ट करता है। इसके अध्यक्ष और प्रधान संपादक स्टीव फोर्ब्स हैं, और इसके सीईओ माइक फेडरल हैं।
इसे भी पढ़े – बंगाल चुनाव – ममता बनर्जी की घेराबंदी करने उतरी भाजपा, जेपी नड्डा दो दिनों के बंगाल दौरे पर
- Advertisement -