आज किसान करेंगे टोल नाका फ्री, यूपी के सभी टोल प्लाजा पर पुलिस -PAC तैनात
- Advertisement -
नई दिल्ली – खेती कानूनों को लेकर चल रही विवाद में आज किसानों ने हाईवे को जाम करने का फैसला लिया हैं। इसके साथ ही किसान टोल नाका को फ्री भी करेंगे , जिसे लेकर यूपी में सुरझा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
किसान बीते 17 दिनों से सड़कों पर अपनी मांगों लेकर आंदोलन कर रहें हैं। सरकार से कई बार बातचीत भी की गई लेकिन सारे बातचीत बेनतीजा साबित हुआ। बाद सरकार ने कुछ संशोधनों का प्रस्ताव किसानों को भेजा, उस प्रस्ताव को भी किसानों ने ठुकरा दिया। बता दें कि किसानों की एक मात्र मांग है कि तीन नए कानूनों को शीघ्र वापस लिया जाएं, इससे कम में कोई समझौता नही। अब किसानों और सरकार के बीच वार्ता रूक चुकी हैं। किसानों ने आंदोलन को और आक्रमक बनाने की कोशिश में हैं।
शनिवार को आंदोलन कर रहे किसानों का प्रदर्शन सत्रहवें दिन में प्रवेश कर गया है। किसान संगठनों ने दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक ठप करनी की चेतावनी दी है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में किसानों ने टोल प्लाजा को घेरने का आह्वान किया है। लिहाजा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में पुलिस अलर्ट है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
- Advertisement -
यूपी के टोल प्लाजा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
उत्तर प्रदेश के सभी टोल प्लाजा पर सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी 130 टोल प्लाजा पर पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। किसान आंदोलन को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया हैं। सभी जिला कप्तानों को टोल प्लाजा की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। फायर ब्रिगेड, यूपी 112, खुफिया सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश हैं। मालूम हो कि, किसानों ने टोल प्लाजा ब्लॉक करने का ऐलान पूर्व ही कर दिया और निर्धारित 12 दिसंबर को किया गया जिसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं।
- Advertisement -
- Advertisement -