किसानों का भूख हड़ताल शुरू, दिल्ली के हर सीमाओं पर किसानों का अनशन और जाम
- Advertisement -
नई दिल्ली – खेती कानूनों के खिलाफ दिल्ली की अलग अलग सीमाओं पर बीते 18 दिनों से धरना दे रहे किसान आज भूख हड़ताल पर हैं। सरकार औऱ किसानों के बीच पांच राउंड की बातचीत में कोई नतीजा नही निकलने से किसान बेहद नाराज हैं। ऐसे में किसानों ने प्रदर्शन का रूख आक्रमक कर दिया हैं। दिल्ली के लगभग सभी नाकों पर किसानों का अनशन जारी हैं। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी अनशन का समर्थन देने की बात कही हैं साथ ही केजरीवाल भी उपवास पर करेंगे।
उपवास पवित्र होता है। आप जहां हैं, वहीं हमारे किसान भाइयों के लिए उपवास कीजिए। प्रभु से उनके संघर्ष की सफलता की प्रार्थना कीजिए। अंत में किसानों की अवश्य जीत होगी।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 14, 2020
- Advertisement -
दिल्ली के इन सीमाओं पर धरना जारी हैं।
किसानों ने अलग-अलग हिस्सों में अपनी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसानों की मांग है कि बैठकों में खुद पीएम मोदी को सामने आना चाहिए, ताकि किसानों की समस्या सुनी जाए और सीधे कानूनों को रद्द कर दिया जाए।
- Advertisement -
- Advertisement -